{"_id":"65de590017c0880cda046684","slug":"three-people-died-in-three-road-accidents-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114198-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Wed, 28 Feb 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
दादरी के एनएच 152- डी पर हुए हादसे में दम तोड़ने वाले युवक के दादा के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी
चरखी दादरी। जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह तीन सड़क हादसे हुए। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दम तोड़ने वालों की पहचान दादरी जिले के रामलवास निवासी अजीत, झज्जर जिले के माजरा गांव निवासी हरेंद्र और बिसान निवासी अशोक के रूप में हुई। संबंधित थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाने के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। दो हादसों में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है जबकि तीसरे हादसे में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है।
कहां और कैसे हुए तीनों हादसे
हादसा:1 रामलवास- झोझूकलां रोड पर टकराईं दो बाइकें
रामलवास-झोझूकलां रोड पर सोमवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार रामलवास निवासी अजीत (24) की मौत हो गई। मृतक के ताऊ आजाद सिंह के बयान पर झोझूकलां पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक पर केस दर्ज किया है। आजाद सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई जयलाल का बेटा अजीत बाइक से झोझूकलां कलां गया था। वहां से देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह झोझूकलां के रामलवास रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों चालक बाइक समेत गिर गए। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। वाहन चालक अजीत तीन बहनों का इकलौता भाई था।
हादसा:2 इंजन में उलझा शाॅल, फंदा लगने से किसान की मौत
गांव बिगोवा के पास किदारा ढाणी में मंगलवार सुबह शॉल का फंदा लगने से गांव माजरा निवासी किसान हरेंद्र (40) की मौत हो गई। उनके भाई नरबीर के बयान पर सदर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। नरबीर ने बताया कि हरेंद्र उनके बड़े भाई थे। वह पिछले दस साल से बिगोवा के पास किदार ढाणी में खेती करते थे। मंगलवार को सुबह 11 बजे वह फसल की सिंचाई के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान जब उन्होंने पानी का इंजन चालू किया तो उनका शॉल इंजन में उलझ गया। इससे उनके गले में शॉल का फंदा लग गया और दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे। हरेंद्र के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
हादसा:3 नेशनल हाईवे पर पलटा अनियंत्रित ट्राला, चालक की मौत
नेशनल हाईवे-152 डी पर मंगलवार सुबह एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में झज्जर जिले के बिसान निवासी ट्राला चालक अशोक (37) की मौत हो गई। अशोक के दादा छोटूराम ने पुलिस को बताया कि अशोक यमुनानगर से ट्राले में प्लाई लेकर मुंबई जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे-152 डी पर दादरी से निकलने के बाद चिड़िया के पास पहुंचा तो अनियंत्रित ट्राला पलट गया। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल दादरी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिड़िया चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। अशोक के दो बच्चे हैं।