फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three parks of Charkhi Dadri will be improved with Rs 2.65 crore

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी के तीन पार्क 2.65 करोड़ रुपये से सुधारे जाएंगे

Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three parks of Charkhi Dadri will be improved with Rs 2.65 crore
चरखी दादरी शहर के इस रोज गार्डन को भी सुधारा जाएगा।
चरखी दादरी। शहर के तीन पार्काें का जल्द जीर्णोद्धार होगा। तीनों पार्काें की दशा सुधारने पर करीब 2.65 करोड़ रुपये लागत आएगी। नगर परिषद ने इसके लिए निविदा आमंत्रित कर दी है। 26 मई को इसे खोला जाएगा। इसकी पुष्टि दादरी विधायक सुनील सांगवान ने की है। तीन पार्काें की दशा सुधरने से करीब 10,000 की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन


दिव्या नगर योजना के तहत शहर के तीन पार्काें का कायाकल्प होना है। इनमें रोज गार्डन, स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क शामिल हैं। पार्काें में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए नगर परिषद के पास बजट पहले ही आ चुका है। अब अधिकारियों ने निविदा आमंत्रित कर दी है। अधिकारियों का तर्क है कि निविदा आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के 20 दिन के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, नगर के रोज गार्डन में एक भी गुलाब नहीं है जबकि झूले भी टूटे हैं। यहां घास जल गई है। ओपन जिम की मशीनें भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसी ही हालत स्वर्ण जयंती योजना के तहत वार्ड-17 में पीएनबी के पीछे बनाए गए शहर के दूसरे बड़े पार्क की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में तो सुविधाओं की कमी के साथ हरियाली भी गायब है। ऐसे में सुविधाओं की कमी और समस्याओं के कारण लोग पार्कों में जाने से बच रहे हैं। अब नगर परिषद के अधिकारी तीन बड़े पार्काें की दशा सुधारने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- ड्रेनेज सिस्टम होगा बेहतर, गुलाब से महकेंगे पार्क

एक्सईएन सुंदर श्योराण ने बताया कि रोज गार्डन की दशा करीब दो करोड़ रुपये से बदली जाएगी। यहां जलभराव की समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए पार्क ऊंचा किया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। रोज गार्डन गुलाब समेत कई प्रकार के फूलों से महकेगा। इसी प्रकार, स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी हरियाली और सुविधाएं बढ़ाने के साथ खुशबूदार फूल लगाए जाएंगे।




- शहर के सबसे बड़े पार्क रोज गार्डन में होंगे ये काम

. ओपन जिम के उपकरणों में विस्तार होगा।
. सभी दीवारों का नए सिरे से निर्माण होगा।
. पार्क में नए सिंथेटिक ट्रैक भी बनाए जाएंगे।

. हरियाली के लिए विभिन्न प्रबंध किए जाएंगे।
. सुंदरीकरण के लिए लाइट वाले फव्वारे लगेंगे।

वर्सन :
दिव्या नगर योजना के तहत तीनों पार्काें की दशा सुधारी जाएगी। प्रयास है कि जल्द से जल्द धरातल पर यह काम शुरू कर दिया जाए।
-सुंदर श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद

वर्सन:
दादरी शहर को जल्द ही जिला मुख्यालय का लुक दिया जाएगा। लंबे समय से बदहाल पड़े पार्काें का अब कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से निविदा आमंत्रित कर दी गई है।
-सुनील सांगवान, विधायक, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed