{"_id":"62c06c378bf40e72133932d7","slug":"thieves-took-jewelry-worth-three-lakhs-from-the-house-in-broad-daylight-charkhidadri-news-hsr635693111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े मकान से तीन लाख के गहने ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन-दहाड़े मकान से तीन लाख के गहने ले गए चोर
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। सांवड़ स्थित एक मकान को चोरों ने दिन-दहाड़े निशाना बनाया। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। चोर यहां से करीब तीन लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाने में दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सांवड़ निवासी ज्योति कुमार ने बताया कि गांव के अड्डे पर उसकी परचून की दुकान है। पिछले एक सप्ताह से उसकी पत्नी मायके गई हुई है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वो दुकान पर आ गया था जबकि उसक ा बेटा-बेटी और मां घर पर थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर बाद उसका 12 साल का बेटा हर्ष भी दुकान पर आ गया।
करीब 11 बजे उसकी मां बेटी कोमल को दवा दिलाने के लिए सांजरवास चली गई। ज्योति कुमार ने बताया कि उसकी मां घर के मेन गेट पर ताला लगाने की बजाय कुंडी लगा गई। दोपहर करीब दो बजे उसकी मां जब वापस लौटी तो घर के कमरे में रखी संदूक खुली मिली जबकि ताला भी टूटा मिला। इसके तुरंत बाद उसकी मां ने उसे सूचित किया। उसने घर पहुंचकर देखा तो गहने चोरी होने की पुष्टि हुई। उसने बौंदकलां थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 454 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
ये गहने हुए चोरी
पुलिस शिकायत में मकान मालिक ज्योति कुमार ने बताया कि चोर संदूक में रखा एक सोने का हार, एक सोने का टीका, एक सोने की नत्थ, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व तागड़ी और दो चांदी के सिक्के ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी हुए गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 454 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस वारदात को ट्रेस कर लेगी।
- संजय कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, बौंदकलां थाना।