फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves entered locked house, stole jewelry worth Rs 3.16 lakh

Charkhi Dadri News: बंद मकान में घुसे चोर, 3.16 लाख के गहने चुराए

Sat, 11 Mar 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered locked house, stole jewelry worth Rs 3.16 lakh
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-16 स्थित एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बना वहां से 3.16 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर गए। मकान मालिक महिला ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 16 निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह इस मकान में अकेली रहती है। उसके दो बेटे हैं और दोनों ही विवाहित हैं। उसका एक बेटा नौसेना में कार्यरत है और वह अपने बच्चों के साथ लोनावला में रहता है। उसका दूसरा बेटा कंपनी में नौकरी करता है और वह परिवार समेत गुरुग्राम रहता है। वह अपने बेटे के साथ गुरुग्राम चली गई थी और जाने से पहले मकान को अच्छे से बंद किया था। कुछ दिनों बद जब वह लौटी तो उसे घर की सारी लाइटें जलती हुई मिली। उसने जब अंदर जाकर देखा तो कमरे का लॉक टूटा हुआ था और सामान भी बिखरा मिला। महिला ने बताया कि चोर छत के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद उसने नीचे के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे अलमारी और संदूक से उसकी दोनों बहुओं के गहने चोरी कर लिए। महिला ने बताया कि उसके घर से एक गले का हार, मंगलसूत्र, दो कंगन, तीन अंगुठी, लोकेट और छह जोड़ी कानों की बाली, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, एक पैंडल और बीस जोड़ी पैरों की चुटकी आदि गहने चोरी मिले। जिनकी कीमत करीब 3.16 लाख रुपये है।
विज्ञापन

- एक माह के अंदर हो चुकीं चोरी की ये वारदात
केस-1: कारी मोद में मकान से चुराए थे गहने व 50 हजार की नकदी
9 फरवरी की रात को चोरों ने कारी मोद निवासी एक व्यक्ति के घर से चोरों ने दो अंगुठी, मंगलसूत्र, लॉकेट, कुंडल, टॉप्स और 50 हजार की नकदी चुराई थी। मकान मालिक सचिन की शिकायत पर बाढड़ा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2: आश्रम रोड स्थित मकान से चोरी हुए थे गहने
शहर के आश्रम रोड स्थित एक मकान में 27 फरवरी को गहनों की चोरी हुई थी। उसकी शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज हुआ था। महिला ने बताया था कि वो दिन में अपने बेटे का दाखिला करवाने के लिए स्कूल गई हुई थी। पीछे से उसके घर से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed