फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves broke into a house in Kadama and stole cash and jewellery

Charkhi Dadri News: कादमा में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी व गहने ले गए चोर

Tue, 24 Feb 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a house in Kadama and stole cash and jewellery
चरखी दादरी। गांव कादमा में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के गहने ले गए। घटना 20 फरवरी की है। पीड़ित की शिकायत पर थाना बाढ़डा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कादमा निवासी देवेन्द्र ने बताया कि वह निजी स्कूल की बस चलाते हैं। 20 फरवरी को वह नांगल सिरोही स्थित एक होटल पर काम से गए हुए थे। इसी दौरान करीब 3:40 बजे उनकी माता होशियारी देवी का फोन आया कि मकान का ताला खुला पड़ा है और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है। सूचना मिलते ही उन्होंने कुछ समय बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और तुरंत घर पहुंचे।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि घर पहुंचकर उन्होंने अपनी माता और पत्नी की मौजूदगी में सामान की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि घर में रखी संदूक गायब है। इसके अलावा 5000 रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की चुटकी, दो छल्ले, दो अन्य चांदी के आभूषण और एक चांदी की अंगूठी भी चोर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना बाढ़डा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देना पाया गया। पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed