फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was a competition to lay the foundation stone

Charkhi Dadri News: नए कामों पर रोक से पहले मची शिलान्यास की होड़

Sun, 17 Mar 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
There was a competition to lay the foundation stone
चरखी दादरी के वार्ड-20 में नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते पार्षद प्रतिनि​धि वी
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद शहर में विकास कार्य शुरू हो गए हैं। चेयरमैन बक्शीराम सैनी के अलावा चार पार्षदों ने शनिवार को नारियल फोड़कर उनके वार्डाें की गलियों में टाइल रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर परिषद की योजना अनुसार करीब 25 गलियों का निर्माण के टेंडर हो चुके हैं और इन कार्याें पर करीब ढाई करोड़ रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन

शहरी सरकार के गठन के 20 माह बाद अब शहर में कुछ विकास कार्य शुरू हो पाए हैं। इससे पहले पार्षद ठप पड़े विकास कार्याें को पूरा कराने के लिए रोष जता चुके हैं। नगर आयुक्त का कार्यभार मिलने के बाद एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने विकास परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता साफ करवाया।
विज्ञापन

वार्ड-एक में पार्षद जय सिंह लांबा ने शनिवार को चार गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इन गलियों की दरकार थी। इसी प्रकार वार्ड-20 में पार्षद रचना देवी, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र चरखी ने टाइल रोड निर्माण का शुभारंभ किया। वार्ड-2 में पार्षद मुनेश दहिया और पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर परिषद अधिकारियों के मुताबिक छह माह की समय अवधि में एजेंसी को निर्माण पूरा करना होगा। ज्यादातर गलियों का निर्माण कार्य अगले दो से तीन माह में ही पूरा होने की उम्मीद है। विकास कार्य शुरू होने पर पार्षद जय सिंह लांबा, मनोज वर्मा, मुनेश दहिया, अजय सांगवान, मंजू पहल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस क्यू शेल्टर निर्माण की कवायद भी शुरू
शहर में अब कई विकास कार्य गति पकड़ेंगे। 25 गलियों का निर्माण होने से करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। कुछ गलियाें में पहली बार पक्की होंगी जबकि कुछ का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। वार्ड-एक में 45 लाख से चार गलियों का निर्माण करवाया जाएगा, जिनमें मुख्य और लिंक गली शामिल है। वार्ड-20 में 20 लाख रुपये से एक गली का निर्माण करवाया जाएगा। वार्ड-3 में दो, वार्ड-8 में चार, वार्ड-9 में चार, वार्ड-10 में दो, वार्ड-17 में तीन, वार्ड-21 में तीन, वार्ड-19 में दो गलियों का निर्माण होगा। नगर परिषद की ओर से शहर में सुंदरीकरण के लिए चार बस क्यू शेल्टर भी बनाए जाने हैं। शनिवार से अधिकारियों ने इस कार्य का शुभारंभ भी कर दिया है। इस निर्माण पर करीब 50 लाख से अधिक लागत आने की संभावना है।



गलियों के निर्माण समेत बस क्यू शेल्टर के निर्माण के टेंडर किए जा चुके हैं। एजेंसी ने कुछ गलियों का निर्माण शुरू कर दिया है और बाकी गलियों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। - सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद, चरखी दादरी।




वार्ड-19 में चेयरमैन बक्शीराम ने किया गली निर्माण कार्य का शुभारंभ

चरखी दादरी। चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शनिवार को वार्ड-19 में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि इंटरलाॅकिंग टाइलों के माध्यम से विभिन्न वार्डों की गलियों को लगातार पक्का किया जा रहा है। इससे नागरिक अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों तक ले जा सकेंगे। उन्होंने शनिवार को गली निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने सभी नागरिकों से शहर के विकास के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्षद अजय सांगवान, बिट्टू डाबरा, सागर मल, प्रवीन स्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed