फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no lift facility in the chamber building in Dadri, advocates raised the demand

Dadri: चैंबर भवन में नहीं लिफ्ट सुविधा, अधिवक्ताओं ने उठाई मांग; दो बार प्रशासन को लिखित में दे चुके मांगपत्र

Fri, 29 Nov 2024 02:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Nov 2024 02:27 PM IST
सार

दादरी जिला प्रशासन को दो बार लिखित पत्र दिया गया है और सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक प्रयास अधूरे ही रहे हैं। 

विज्ञापन
There is no lift facility in the chamber building in Dadri, advocates raised the demand
अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के लघु सचिवालय स्थित अधिवक्ता चैंबर भवन में लिफ्ट सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इससे बुजुर्ग अधिवक्ता व मुव्वकिलों को दो मंजिल चढ़ने में परेशानी होती है। अब अधिवक्ताओं ने प्रशासन से लिफ्ट लगवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के समय लिफ्ट लगाने के लिए जगह छोड़ी गई थी। लेकिन चैंबर बनने से लेकर अब तक यहां लिफ्ट नहीं लगी है। अब चैंबरों में बुजुर्ग अधिवक्ता भी हैं और भवन दो मंजिला होने के कारण उन्हें सीढियों से ही चढ़ना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती है। दूसरी ओर उनके बुजुर्ग व दिव्यांग मुव्वकिल भी सीढियों से चढ़ने में असमर्थ रहते हैं।

विज्ञापन




लिफ्ट की कहानी अधिवक्ताओं की जुबानी...

  • बार-बार सीढियां चढ़ने से पैरों में दर्द होता है और अधिक फाइलें लेकर सीढियों से उतरने में भी मुश्किल होती है।
    -ओमप्रकाश भगत, अधिवक्ता
  • लिफ्ट न होने से बुजुर्ग मुव्वकिलों को नीचे ही इंतजार करना पड़ता है। अगर लिफ्ट हो तो उन्हें ऊपर चढ़ने में आसानी हो जाएगी। -अर्पित सांगवान, अधिवक्ता
  • विज्ञापन
  • अगर लिफ्ट हो तो अधिवक्ताओं को आसानी हो सकती है। सीढियों पर कई बार बंदर बैठ जाते हैं तो रास्ता भी अवरुद्ध होता जाता है। -गिरेंद्र फोगाट, अधिवक्ता
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चैंबर की कमी होने के कारण दो से तीन अधिवक्ता अपनी फाइलें एक ही चैंबर में रखते हैं। एक साथ 15 फाइलें दूसरी मंजिल तक ले जाने में दिक्कत होती है। -अनिल राणा, अधिवक्ता
  • प्रशासन से दो बार मांग की गई है, अब प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर अधिवक्ताओं की मांग पूरी करनी चाहिए। - राजेश गोदारा, अधिवक्ता
  • सीढियों में कई बार बंदर अचानक सामने आ जाते हैं तो फाइलें हाथ से बिखर जाती हैं। इससे उनके सबूत आदि भी खराब हो जाते हैं। -पुनीत रांगी, अधिवक्ता
  • अधिवक्ताओं की समस्याएं काफी हैं और अधिवक्ता अब जैसे-तैसे करके काम चला रहे हैं। प्रशासन को इसकी कवायद शुरू करनी चाहिए। -अनुराग फोगाट, अधिवक्ता

अधिकारी के अनुसार
जिला प्रशासन को दो बार लिखित पत्र दिया गया है और सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक प्रयास अधूरे ही रहे हैं। अधिवक्ताओं के लिए अब तक लिफ्ट सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। प्रशासन को जल्द इस पर संज्ञान लेना चाहिए। -नसीब राणा, प्रधान, बार एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed