फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The youth escaped after stabbing a knife in the thigh of the grocery store operator, 100 meters from the city police station.

सिटी थाने से 100 मीटर दूर किराना स्टोर संचालक की जांघ में चाकू घोंपकर युवक फरार

Fri, 15 Jan 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The youth escaped after stabbing a knife in the thigh of the grocery store operator, 100 meters from the city police station.
दुकान के सामने सड़क पर फैला खून। - फोटो : CharkhiDadri
सिटी पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर वीरवार रात एक शराबी युवक किराना स्टोर संचालक की जांघ में चाकू घोंपकर फरार हो गया। वारदात रात सवा आठ बजे की है। घायल किराना स्टोर संचालक को सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, सिटी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना मिल चुकी है, लेकिन घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए है।
विज्ञापन

सरदार झाडू सिंह चौक के समीप रहने वाले रमेश कुमार ने बताया कि उसका भतीजा मनीष (26) परशुराम चौक के समीप किराना स्टोर चलाता है। वीरवार रात करीब सवा आठ बजे वह दुकान पर बैठा था, जबकि कर्मचारी ग्राहक को सामान दे रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक दुकान में आने लगा। मनीष ने उसे रोकते हुए बाहर जाने की बात कही। इस पर उक्त युवक मनीष को दुकान से बाहर ले आया और मौका पाकर उसकी जांघ पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन

घायल के ताऊ ने बताया कि चाकू से वार करते ही आरोपी फरार हो गया और लहूलुहान मनीष के चिल्लाने की आवाज सुनकर दुकान में मौजूद कर्मचारी बाहर पहुंचे। उन्होंने मनीष को संभाला और परिजनों को सूचित किया। इसके तुरंत बाद घायल मनीष को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रमेश कुमार ने बताया कि घटना के दस मिनट के अंदर ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उक्त युवक ने मनीष का चाकू क्यों मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से मनीष की दुकान पर आता था आरोपी
मनीष की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि चाकू से हमला करने का आरोपी पिछले करीब एक सप्ताह से दुकान पर आ रहा था। ज्यादातर वह शाम के बाद ही आता था। हमला करने से पहले भी आरोपी दुकान में अंदर आया था और उसके मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी।

इस वारदात की सूचना हमें मिली है। जांच अधिकारी नियुक्त कर मैंने बयान लेने के लिए भेज दिया है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि हमलावर कौन था और किस कारण से उसने हमला किया।
वीर सिंह, कार्यवाहक सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed