फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The work of changing 2000 rupee notes started in 88 banks of the district, no effect was seen on the first day

Charkhi Dadri News: जिले के 88 बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलवाने का कार्य शुरू, पहले दिन नहीं दिखा कोई असर

Tue, 23 May 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
The work of changing 2000 rupee notes started in 88 banks of the district, no effect was seen on the first day
चरखी दादरी। रिजर्व बैंक के आदेश के बाद मंगलवार को जिले के बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन बैंकों में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। बैंकों में सभी का कार्य रूटीन की भांति चलते रहे। बैंकों में नोट बदलवाने वाले कम जमा करवाने वाले लोग ज्यादा पहुंच रहे थे। जिले में लगभग 88 सरकारी एवं निजी बैंक हैं। उपरोक्त सभी बैंकों में नोट बदलवाने की सुविधा है। एटीएम के हालात भी सामान्य रहे। वहीं अब नोट बदलवाने के लिए आईडी या फॉर्म भरने की भी जरूरत नहीं होगी। आरबीआई ने दोपहर बाद इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को जिले के बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलवाने का कार्य शुरू हो गया है। रिजर्व बैंक के आदेश पर बैंकों में एक बार में दो हजार रुपये के दस नोट ही बदले जा रहे थे। अपने खाते में दो हजार रुपये का नोट जमा करवाने की कोई सीमा नहीं थी। केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक तथा एसबीआई बैंक में सामान्य दिनों की तरह काम चलता रहा। बैंकों में 5 से 7 लोग ही नोट बदलवाने के लिए आ रहे थे। अधिकतर उपभोक्ता अपने खाते में ही पैसे जमा करवा रहे थे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि अब नोटबंदी वाली बात नहीं रहेगी। गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के घरों में दो हजार रुपये के नोट नहीं मिलेंगे। अगर किसी के पास तो वो भी बहुत ही कम संख्या में मिलेंगे, जिसके लिए सरकार ने चार महीने का समय दिया। दूसरा अब लोग डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ गए हैं। अधिकतर लोग ऑनलाइन पेमेंट करने लग गए हैं। इन सब बातों को देखकर आगे भी बैंकों में नोट बदलवाने वालों की भीड़ नहीं रहेगी।
विज्ञापन


नोट बदलवाने के लिए फॉर्म भरने की नहीं जरूरत
मंगलवार को दो हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए ग्राहकों से आईडी तथा एक फॉर्म भरवाया जा रहा था। आईडी में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट तथा नरेगा कार्ड में कोई भी एक आईडी ली जा रही थी। दोपहर बाद रिजर्व बैंक ने फॉर्म भरवाने एवं आईडी नहीं लेने के आदेश जारी कर दिए। इसका मैसेज बैंक अधिकारी के पास आया, तब उसके बाद अब ग्राहकों से नोट बदलवाने के लिए फॉर्म एवं आईडी नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाता खोलने का कर रहे थे ऑफर
एक दो बैंकों तो नोट बदलवाने के बजाय ग्राहक को मोटिवेट कर अपनी शाखा में खाता खोलकर उसमें जमा करवाने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। साथ ही एक घंटे में उनका खाता सक्रिय करने का आश्वासन भी दे रहे हैं। अगर कर्मचारी ऐसा करने में कामयाब हो गए तो इससे बैंक अपने ग्राहक बढ़ा लेगा तथा दूसरा उसका पैसा भी खाते में जमा हो जाएगा।


ये हैं बैंकों की स्थिति
ग्रामीण सहकारी बैंक- 16
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक - 20
हरको बैंक - 15
निजी बैंक - 11
सरकारी बैंक - 26
जिले में लगभग 88 बैंक हैं। उपरोक्त सभी बैंकों में दो हजार रुपये का नोट बदलवाने एवं जमा करवाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही। अब नोट बदलवाने के लिए फॉर्म और आईडी की आवश्यकता नहीं होगी।
- राजवर्द्धन सिंह, एलडीएम, जिला चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed