फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The situation in the city is continuously deteriorating due to piles of garbage scattered across various locations

Charkhi Dadri News: शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर से लगातार बिगड़ रहे हालात

Thu, 20 Aug 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The situation in the city is continuously deteriorating due to piles of garbage scattered across various locations
शहर के बस स्टैंड रोड स्थित डागर वाली गली में बनी मार्केट के सामने फैला कचरा।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गई। लगातार सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर की गलियां, मुख्य सड़कें और सार्वजनिक स्थान कचरे के ढेर में तब्दील होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नियमित उठान न होने से जगह-जगह कचरा जमा हो रहा है और दिनोंदिन इसकी मात्रा बढ़ती जा रही है। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों के काम पर न लौटने से नगर परिषद के सामने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर कचरे के ढेर मार्केट के मुख्य द्वार तक पहुंच गए हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से अब हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कचरा जमा होने से राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सफाई कर्मचारियों के जिला प्रधान सूरज कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और सरकार व संबंधित विभाग से मांगों का समाधान करवाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
आगामी दिनों में सफाई कर्मचारी शहर के विभिन्न हिस्सों में पंफलेट वितरित करेंगे। इसके माध्यम से आम जनता को हड़ताल के कारणों और कर्मचारियों की मांगों की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही कर्मचारियों की ओर से जनता से समर्थन भी मांगा जाएगा। संगठन का प्रयास रहेगा कि शहरवासियों को पूरे मामले से अवगत करवाकर आंदोलन के प्रति उनका सहयोग प्राप्त किया जा सके। वहीं, सफाई कर्मचारियों की ओर से स्थानीय विधायक को भी ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के माध्यम से मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed