फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The process of providing electricity tube well connection pending for five years has started.

Charkhi Dadri News: पांच वर्ष से लंबित बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया हुई शुरू

Mon, 16 Oct 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The process of providing electricity tube well connection pending for five years has started.
बाढड़ा। क्षेत्र के कई गांवों के पांच वर्ष से लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के लिए डिमांड नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व सीपीएस रणसिंह मान की अगुवाई में क्षेत्र के किसानों व अधीक्षक अभियंता के मध्य हुई बैठक में वर्ष 2018 से वर्ष 2023 के अभी तक लंबित कनेक्शनों की फाइलें डार्कजोन के कारण रद्दी में रखी थी और अब इन फाइल को बिजली विभाग ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान की अगुवाई में किसान महीपाल आर्यनगर, हवासिंह, रमेश, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह ने भिवानी स्थित बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता रणबीर सिंह से मुलाकात की और उनको सारी स्थिति से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस रणसिंह मान ने कहा कि बिजली विभाग ने अब डार्क जोन के कारण बाढड़ा क्षेत्र के किसानों पर जो पाबंदी लगाई थी वह वापस ले ली है। अब इन किसानों का टयूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब विभाग ने किसानों को डिमांड नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है ताकि उनको कनेक्शन दिया जा सके। उपमंडल बिजली कार्यालय ढिगावा मंडी के एसडीओ नारायण प्रकाश ने बताया कि डार्क जोन के कारण प्रक्रिया बाधित हो गई थी। अब 105 किसानों को कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed