फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The pistol that fired at the shopkeeper was arrested

Charkhi Dadri News: दुकानदार पर फायर करने वाला ''''पिस्तौल'''' गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The pistol that fired at the shopkeeper was arrested
पुलिस गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी उमेश उर्फ पिस्तौल।
चरखी दादरी। इमलोटा अड्डा पर दस दिन पहले दुकानदार पर फायरिंग करने के आरोपी उमेश उर्फ पिस्तौल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि पुलिस वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर पहले जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इमलोटा निवासी संजीव कुमार ने इमलोटा पुलिस चौकी में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो इमलोटा अड्डे पर फलों की दुकान चलाता है। 16 दिसंबर को बाइक पर सवार चार युवक दुकान पर आए। उनमें से उमेश उर्फ पिस्तौल ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्तौल से उस पर फायर कर दिया। उमेश ने दो गोली संजीव पर दागी। जिनसे संजीव किसी तरह बच गया। इसके बाद आरोपी हवाई फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। संजीव की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में सशस्त्र अधिनियम समेत हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि वारदात के अगले दिन ही पुलिस ने इसमें शामिल एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एसआई सतीश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने इसके बाद आरोपी सुमित उर्फ पहलवान और सौरभ उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया था। 26 दिसंबर को पुलिस टीम ने मामले के मुख्य आरोपी उमेश उर्फ पिस्तौल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed