फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The nationwide strike by employees has no effect, and consumers are troubled by the closure of banks

Charkhi Dadri News: कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल बेअसर, बैंक बंद रहने से उपभोक्ता रहे परेशान

Fri, 13 Feb 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The nationwide strike by employees has no effect, and consumers are troubled by the closure of banks
शहर में विरोध प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों ने वीरवार को आयोजित देशव्यापी हिस्सा लिया, लेकिन हड़ताल का व्यापक असर देखने को नहीं मिला। हड़ताल के दावों के बीच आम जनजीवन लगभग सामान्य रहा। सुबह से ही रोडवेज की बसें अपने निर्धारित रूटों पर सुचारू रूप से दौड़ती नजर आईं, जबकि अधिकांश सरकारी विभागों में कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहे। वहीं, जिले की कई बैंक शाखाओं में हड़ताल के चलते काम प्रभावित हुआ जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभिन्न यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप धरना और प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे दिया सांकेतिक धरना
रोडवेज यूनियन की ओर से चक्का जाम का एलान किया गया था, लेकिन यह घोषणा जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं हो सकी। बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपने की बात कही। धरने के बावजूद बसों का संचालन पूरी तरह जारी रहा और यात्रियों को किसी प्रकार की विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने शहर में किया प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी शहर के रोज गार्डन में एकत्रित हुए। यहां आयोजित सभा में यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चार लेबर कोड के विरोध में आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि नए श्रम कानून कर्मचारी हितों के खिलाफ हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए। सभा के बाद कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते हुए लाला लाजपत राय चौक तक पहुंचे और वहां प्रदर्शन का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन यूनियनों ने लिया भाग
प्रदर्शन में नगर पालिका, हेमसा, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर, पटवार एसोसिएशन, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, वन विभाग, बिजली विभाग, एमपीएचडब्ल्यू, रोडवेज, किसान सभा, सीआईटीयू, आशा वर्कर, आंगनवाडी वर्कर, भवन निर्माण कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, कांग्रेस इंटक सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। कर्मचारी नेताओं ने मांग रखी कि वर्ष 1993, 1996, 2003 व 2011 की नियुक्तियों के तहत कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही 31 दिसंबर तक दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को भी नियमित दर्जा देने की मांग दोहराई गई।

बैंकों में काम रहा ठप
हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा और कई शाखाओं में लेन-देन का कार्य ठप रहा। बैंकाें के कर्मचारी छुट्टी पर रहे जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक में कर्मचारियों की कमी रही। इसके चलते लोगों के काम देर से पूरे हो पाए। हालांकि अन्य विभागों में स्थिति सामान्य बनी रही।

वर्जन :
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दादरी में कोई खास असर नहीं है। अल सुबह से ही बसों का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। विभाग के केवल तीन कर्मचारी हड़ताल पर रहे, बावजूद इसके सभी रूटों पर बसें निर्धारित समय पर चलाई गईं। उन्होंने हड़ताल को पूर्ण रूप से विफल बताया। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed