{"_id":"65da31cd37e0831af404847c","slug":"the-line-of-development-will-be-drawn-from-the-mining-fund-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-114051-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खनन अधिकोष से खींची जाएगी विकास की लकीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खनन अधिकोष से खींची जाएगी विकास की लकीर
Sat, 24 Feb 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खनन अधिकोष से जिले में विकास की लकीर खींची जाएगी। प्रशासन ने विकास कार्याें के लिए 24.47 करोड़ की राशि तय की है। इस धनराशि से गांवों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इससे खनन क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। गत वर्ष जिले में खनन अधिकोष से करीब 22 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए थे।
जिले में 9 खनन क्षेत्र हैं। यहां खनन कार्य की एवज में मिलने वाले राजस्व में से 2 प्रतिशत राशि रॉयल्टी के तौर पर खनन अधिकोष में जमा करवाई जाती है। खनन विभाग के अनुसार इस वर्ष खनन अधिकोष में 24 करोड़ 47 लाख 70 हजार रुपये की राशि जमा हो पाई है।
नियम के अनुसार इस धनराशि को खनन क्षेत्र से प्रभावित गांवों में खर्च किया जाएगा। इससे जर्जर सड़कों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, ऑपन जिम हॉल व लाइब्रेरी आदि का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इन सड़को की होगी कायाकल्प
जिला खनन अधिकोष से कलियाणा से आदमपुर रोड का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा और इस पर 2 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार झोझूकलां-खेड़ी बत्तर रोड की दशा सुधारने पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
गांव चरखी में सामुदायिक केंद्र का होगा निर्माण
खनन अधिकोष से गांव चरखी में आधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा और इसके निर्माण पर साढ़े तीन करोड़ रुपये लागत आएगी। आधुनिक भवन का निर्माण होने के बाद गांव के लोग किसी भी समारोह के लिए इसका प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, गांव खेड़ीबूरा में दादा सांगू सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भी कोष से 50 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में अन्य भवनों का भी होगा निर्माण
खनन अधिकोष से प्रभावित क्षेत्रों में पार्क बनवाने, ओपन जिम हॉल, आंबेडकर भवन, आंगनबाड़ी केंद्र व चौपालों का भी निर्माण करवाया जाएगा। इन विकास कार्यों के होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
जिले के 9 खनन क्षेत्रों से मिलने वाले कुल राजस्व का 2 प्रतिशत जिला खनन अधिकोष में जमा करवाया जाता है। विभाग इस राशि से हर साल खनन प्रभावित गांवों में विकास कार्य करवाता है। इस वर्ष कोष में 24 करोड़ से अधिक रुपये की राशि जमा हुई थी, जो विकास कार्यों के लिए आवंटित कर दी गई है। - कोमल कुमार, जिला खनन अधिक्षक