{"_id":"6973c8651e9635c1a10f0d0f","slug":"the-elderly-protested-against-the-deduction-of-old-age-pension-and-submitted-a-memorandum-to-the-sdo-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-150534-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुढ़ापा पेंशन काटने पर बुजुर्गों ने प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुढ़ापा पेंशन काटने पर बुजुर्गों ने प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
Sat, 24 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन कटने पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बुजुर्ग व भाकियू पदािधकारी।
- फोटो : 1
बाढड़ा। बुढ़ापा पेंशन बंद करने से नाराज बुजुर्गों व भाकियू के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा, गिरधारी मोद, कमल सिंह आदि बुजुर्गों ने एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा।
हरपाल भांडवा ने कहा कि जिन लोगों की पेंशन काटी गई है, उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। इन बुजुर्गों की आय का अन्य साधन नहीं है। बुढ़ापा पेंशन ही उनके जीवन-यापन का एकमात्र सहारा है। पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुजुर्गों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पेंशन बहाल नहीं की गई तो वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो बुजुर्ग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसान नेता हरपाल सिंह ने कहा कि ऐसे तो सांसद, विधायक की भी पेंशन बंद की जानी चाहिए। बुजुर्ग इस बारे में विधायक उमेद पातुवास से भी मिल चुके हैं। भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन फैमिली आईडी में दर्ज आय को देखते हुए बंद की जा रही है जो गलत है। इस मौके पर रामअवतार, रामअवतार, संदीप मोद, सतवीर, जागेराम, रामकिशन, हरि सिंह, ऋषिराम, सुरेश, राजबीर, धर्मपाल, सत्यवीर मौजूद रहे।