फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The demand for sanitizer doubled in 20 days, so the mask increased fourfold

20 दिन में सैनिटाइजर की मांग दोगुनी तो मास्क की चार गुना बढ़ी

Mon, 19 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The demand for sanitizer doubled in 20 days, so the mask increased fourfold
मेडिकल स्टोर से मास्क खरीदते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोना की दूसरी लहर ने सभी की चिंताएं बढ़ी दी हैं। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन ने भी मास्क न लगाने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। परिणामस्वरूप मास्क और सैनिटाइजर की मांग फिर से बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर संचालकों की माने तो 20 दिनों में सैनिटाइजर की मांग दोगुनी तो मास्क की चार गुना हो गई है। प्रतिदिन शहर में करीब 40 हजार रुपये के मास्क तो 60 हजार के सैनिटाइजर बिक रहे हैं। हालांकि शहर के मेडिकल स्टोर पर मास्क और सैनिटाइजर का स्टॉक पूरा है।
विज्ञापन

शहर के मेडिकल स्टोर संचालकों की मानें तो फरवरी और मार्च में सैनिटाइजर और मास्क की बिक्री बेहद कम हो गई थी। अप्रैल की शुरुआत से ही इनकी मांग बढ़ी है। पहले जहां एक मेडिकल स्टोर पर एक दिन में चार से पांच मास्क बिकते थे, तो वहीं अब इनकी बिक्री संख्या 20 तक पहुंच गई है। वहीं, पहले एक दिन में पांच से छह सैनिटाइजर बिकते थे, लेकिन अब दस से 12 सैनिटाइजर प्रतिदिन बिक रहे हैं।
विज्ञापन

मास्क और सैनिटाइजर की बढ़ती डिमांड के बीच अमर उजाला ने कालाबाजारी के अंदेशा होने पर अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की तो सामने आया कि फिलहाल मेडिकल स्टोर संचालक पहले वाले रेट पर ही मास्क और सैनिटाइजर बेच रहे हैं। वहीं, दादरी शहर के मेडिकल स्टोर पर दोनों आवश्यक वस्तुओं को स्टॉक भी पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 20 रुपये में मास्क और 25 से 500 रुपये में बिक रहा सैनिटाइजर
दादरी शहर में बच्चों के मास्क का रेट पांच रुपये है, जबकि बड़ों के सामान्य मास्क 10 से 20 रुपये के हैं। बाजार में इस समय 400 रुपये तक का मास्क है, लेकिन मांग दस से 20 रुपये वाले मास्क की ज्यादा है। वहीं, बाजार में सैनिटाइजर की बोतल 25 से 500 रुपये में उपलब्ध है। ज्यादातर मांग 200 से 250 रुपये के सैनिटाइजर की है।
प्रतिदिन एक लाख से अधिक की हो रही बिक्री
दादरी शहर में करीब 85 मेडिकल स्टोर हैं। एक दिन में एक लाख से अधिक के मास्क और सैनिटाइजर बिक रहे हैं। इस लिहाज से बीस दिनों में 20 लाख से ज्यादा के मास्क और सैनिटाइजर बिके हैं। कुछ सामाजिक संगठनों ने भी अब मास्क और सैनिटाइजर वितरण मुहिम शुरू कर दी है।
बीस दिनों से बढ़ी मांग, पर्याप्त है स्टॉक
फरवरी और मार्च में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री बेहद कम हो गई थी। अप्रैल से दोनों आवश्यक वस्तुओं की बिक्री में तेजी आई है। लोग दोबारा से मास्क और सैनिटाइजर खरीदने मेडिकल स्टोर पर पहुंच रहे हैं।

सुदेश वर्मा, विनायक मेडिकल स्टोर
करीब 20 दिन से मास्क की बिक्री चार गुना जबकि सैनिटाइजर की दोगुना तक बढ़ गई है। दोनों आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक है। ज्यादातर लोग साधारण मास्क खरीद रहे हैं।
कुलराज, अनुज मेडिकल हॉल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed