{"_id":"5e90b58b8ebc3e6f945b62c3","slug":"the-couple-swallowed-poison-under-suspicioue-circumstances-death-charkhidadri-news-rtk5502756190","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
पति के साथ घर से शुक्रवार अल सुबह टहलने निकली महिला का शव गांव में ही एक जोहड़ के पास मिला जबकि पति घर में मृत मिला। ऐसे में दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। सूचना पर एसपी बलवान सिंह राणा के साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में जहर खाकर दोनों की जान देने की बात सामने आ रही है। हालांकि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है।
समसपुर गांव निवासी राजेश (45) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी पत्नी सीता (40) के अलावा तीन बेटे भी हैं। बेटे कृष्ण के मुताबिक दोनों सुबह-सुबह एक साथ टहलने जाते थे। तड़के तीन बजे दोनों टहलने के लिए घर से निकले थे। एक घंटे बाद बड़े बेटे ने पिता को घर पर अचेत पाया। इसके तुरंत बाद वह उनको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीनों बेटों और अन्य परिजनों ने सीता की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि एक महिला का शव जोहड़ के समीप नग्न अवस्था में पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे तो शव सीता का मिला। सुबह छह बजे सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह और शमशेर सिंह दहिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
तीन बेटों के सिर से उठा माता-पिता का साया : मृतक राजेश और सीता के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कृष्ण (20) बीए का छात्र है। मोहित (18) मंझला और रोहित (16) सबसे छोटा बेटा है। राजेश पेशे से श्रमिक था। इस घटना से तीनों बेटों के सिर से मां-बाप का साया एकसाथ उठ गया।
विज्ञापन
सुबह टहलने की बात कहकर निकले थे घर से : पुलिस पूछताछ में बड़े बेटे कृष्ण ने बताया कि सुबह वह पानी पीने उठा तो उसके माता-पिता बाहर घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह चार बजे उसकी आंख खुली तो पिता आंगन में अचेत था, जबकि मां वहां नहीं थी। कृष्ण ने बताया कि उसने तुरंत अपने चाचा को फोन कर घर बुलाया और पिता को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी में दोनों जाते और अकेला राजेश वापिस आते हुए आया नजर : राजेश और सीता गांव के कुछ मकानों में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। एफएसएल टीम और सदर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। फुटेज में अलसुबह 3:12 बजे दोनों जाते नजर आए और 3:22 पर अकेला राजेश घर की तरफ आता कैद हुआ है। उनके हाथ में एक टॉर्च थी जो सीता के शव के पास से बरामद हुई है। शव के पास चटनी रगड़ने का एक डेढ़ फुट का डंडा भी बरामद हुआ है, हालांकि इस पर खून नहीं लगा है।
जिस पानी में मिला सीता का शव, उसके भी लिए सैंपल : सुबह करीब नौ बजे एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने वहां पड़े कपड़ों और चप्पलों की जांच की और इसके बाद शव का निरीक्षण किया। सीता का शव जोहड़ से दूसरी तरफ सड़क किनारे भरे पानी से बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने इस पानी का सैंपल भी जांच के लिए ले लिया है।
ये हैं सुलगते सवाल
- किस वजह से दंपती ने की आत्महत्या।
- महिला ने खुद जहर पीया या पति ने उसे जबरन दिया।
- महिला के शव से 10 मीटर दूर उसके कपड़े मिले
मामले की तह तक जाएगी पुलिस : एसएचओ
अब तक की जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच कर मामले की तह तक जाएगी। - नरेंद्र दहिया, चरखी दादरी सदर थाना प्रभारी