फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Chief Minister's Flying Squad caught eight tractors loaded with wood, including an illegal saw mill, also took eight samples from two shops and a store

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक अवैध आरा मशीन समेत लकड़ियों से भरे आठ ट्रैक्टर पकड़े, दो दुकानों और एक स्टोर से आठ सैंपल भी लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's Flying Squad caught eight tractors loaded with wood, including an illegal saw mill, also took eight samples from two shops and a store
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जिले में वीरवार को विभिन्न जगहों पर कार्रवाई की। सुबह 6 बजे से कार्रवाई शुरू की जो शाम साढ़े 6 बजे तक चली। इस दौरान उड़नदस्ते ने एक अवैध आरा मशीन समेत लकड़ियों से भरे आठ ट्रैक्टर पकड़े। इसके अलावा दो दुकानों और एक स्टोर से मसालों और घी के आठ सैंपल लिए गए। इन सैंपलों की लैब में जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआई अनूप सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वीरवार सुबह दादरी पहुंचा। सबसे पहले गुप्तचर विभाग के जिला प्रभारी जलधीर फौगाट, वन विभाग, जीएसटी व आरटीए टीम को साथ लेकर महेंद्रगढ़ चुंगी पर पहुंचे। वहां पर बिक्री के लिए लकड़ियों से भरे आठ वाहन पकड़े गए। इन पर वन विभाग, जीएसटी और आरटीए ने कार्रवाई करते हुए करीब पौने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई करीब 11 बजे तक चली।
विज्ञापन

इसके बाद संयुक्त टीम लोहरवाड़ा पहुंची। वहां एक ही जगह दो आरा मशीन चलती मिलीं। इनमें से एक का लाइसेंस नहीं मिला जिसके चलते उसे सील किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को साथ लेकर दिल्ली रोड के पिछले तरफ एक मसाला पिसाई केंद्र पर छापामारी की। वहां से हल्दी, मिर्च, धनिया और गर्म मसाला के सैंपल लिए। इसके बाद टीम झज्जर रोड पर पहुंची और वहां से भी धनिया, मिर्च व गर्म मसाला के सैंपल लिए। इन दोनों जगहों से कुल सात सैंपल लिए गए। शाम करीब साढ़े छह बजे तक टीम की कार्रवाई पूरी हुई। कार्रवाई करने पहुंची टीम में गुप्तचर विभाग से सत्येंद्रपाल, विक्रम, मनोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छिल्लर में 177 रुपये प्रति किलोग्राम बिकता मिला देसी घी
टीम ने छिल्लर स्थित खाद्य सामग्री के स्टोर पर भी दबिश दी। वहां टीम को एक किलोग्राम की पैकिंग में घी मिला। इसका रेट महज 177 रुपये प्रति किलोग्राम मिला। घी मिलावटी या नकली होने के अंदेशे पर सैंपल लिए गए। इस स्टोर पर 17 किलोग्राम घी मिला और पूछताछ के दौरान सामने आया कि इसकी सप्लाई राजस्थान स्थित एक फैक्टरी से होती है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने आज एक अवैध आरा मशीन समेत लकड़ियों से भरे आठ ट्रैक्टर पकड़े हैं। इसके अलावा फूड सेफ्टी ऑफिसर ने शहर स्थित दो दुकानों से मसालों के जबकि छिल्लर स्थित एक स्टोर से घी के सैंपल लिए हैं।
- जलधीर फौगाट, प्रभारी, चरखी दादरी सीआईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed