फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The arhtiyas staged a sit-in outside the market committee office

मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर आढ़तियों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The arhtiyas staged a sit-in outside the market committee office
चरखी दादरी। मांगों को लेकर नई अनाज मंडी में आढ़तियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आढ़तियों का कहना है कि उनकी दुुुकानों पर बार-बार छापा मारकर विभाग परेशान कर रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों ने अपनी दुकानों की चाबियां मार्केट कमेटी के सचिव को सौंप दी। आढ़तियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा। मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने बताया कि आढ़तियों के साथ विभाग के अधिकारी उचित व्यवहार नहीं करते हैं। दुकान पर आकर छापेमारी करते हैं। जिससे आढ़ती परेशान हो गए हैं इसी के चलते आढ़तियों को धरना देने का कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आढ़ती समय पर सरकारी फीस भरते हैं लेकिन फिर भी बार-बार छापेमारी करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। आढ़तियों ने रोष प्रकट करते हुए सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके। प्रधान ने बताया कि धरना के दौरान अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। सरकार को आढ़तियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed