फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The agency purchased 10,757 quintals of millet

Charkhi Dadri News: दादरी मंडी में एजेंसी ने खरीदा 10,757 क्विंटल बाजरा, दो केंद्रों पर खरीद बंदा

Wed, 23 Oct 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 23 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
The agency purchased 10,757 quintals of millet
दादरी जिले में बाजरा की उठान करते मजदूर।
चरखी दादरी। दादरी जिले में मंगलवार को 470 किसानों ने गेट पास कटवाए। तीनों केंद्रों पर एक दिन में 10,843 क्विंटल बाजरा पहुंचा और एजेंसी ने केवल दादरी मंडी में 1,07,575 क्विंटल की खरीद की। बाढड़ा और झोझूकलां केंद्र पर खरीद बंद रखकर मंगलवार को बाजरा की उठान की गई।
विज्ञापन

जिले के तीनों केंद्रों पर कुल 3,30,858 क्विंटल बाजरा पहुंचा है। इसमें से एजेंसी 2,75,184 क्विंटल की खरीद कर चुकी है। खरीदे गए बाजरा में से 2,02,896 क्विंटल की उठान करवाई गई है। फिलहाल करीब 72,288 क्विंटल बाजरा खरीद केंद्रों पर पड़ा है।
विज्ञापन

इस सीजन में कुल 7,702 किसान बाजरा बेचने मंडी तक पहुंचे हैं। कुल 1,92,588 क्विंटल की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 1,67,773 क्विंटल की खरीद कर चुकी है। 1,15,610 क्विंटल बाजरा गोदामों तक पहुंचाया जा चुका है। बाढड़ा मंडी में कुल 3,223 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं और यहां 72,988 क्विंटल बाजरा की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 54,680 क्विंटल की खरीद और 50,732 क्विंटल की उठान करवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोझूकलां खरीद केंद्र पर कुल 2,707 किसान पहुंचे हैं। कुल 65,282 क्विंटल आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 52,731 क्विंटल की खरीद और 36,554 क्विंटल की उठान करवा चुकी है।


बाढड़ा की मंडी में 110 किसानों ने कटवाए गेट पास, बंद रही खरीदा

बाढड़ा। कस्बा की अनाज मंडी में मंगलवार तक 72,988 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। वहीं, मंडी आढ़तियों ने उठान में तेजी लाने की मांग की है। मंगलवार को 110 किसानों को गेटपास जारी किए गए और मंडी में 1,939 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। हालांकि खरीद कार्य बंद रहा जबकि 6,485 क्विंटल की उठान हुई। मंडी पर्यवेक्षक जयप्रकाश सांगवान ने बताया कि खरीद अधिकारियों ने 16वें दिन तक 33,223 गेट पास जारी किए हैं और 72,988 क्विंटल बाजरा की आवक हुई है। खरीद एजेंसियों ने 2,489 किसानों से 54,680 क्विंटल की खरीद की है। 50,732 क्विंटल की उठान हुई है। वहीं, झोझूकलां मंडी में 2,707 किसानों को गेट पास दिए गए। 65,028 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। 52,731 क्विंटल बाजरा की खरीद गई है जबकि 33,385 क्विंटल की उठान करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed