{"_id":"65579d803aeb7a2db306031a","slug":"terror-of-dogs-in-old-post-office-area-bitten-10-people-in-6-months-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-9454-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुराना डाकघर क्षेत्र में कुत्तों का आतंक, 6 माह में 10 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुराना डाकघर क्षेत्र में कुत्तों का आतंक, 6 माह में 10 लोगों को काटा
विज्ञापन
चरखी दादरी। गलियों में लावारिस घूम रहे कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पुराना डाकखाना क्षेत्र के लोग इसके चलते भयभीत हैं। पिछले 6 माह की बात करें तो कुत्ते हिंसक होते हुए 10 लोगों को काट चुके हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों का आतंक बना हुआ है। शहर के पुराना डाकखाना वाली गली स्थित डेरावाल धर्मशाला के पास पिछले 6 माह में 10 राहगीरों व कॉलोनीवासियों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं। बुधवार दोपहर को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जब वार्ड 18 स्थित पुराना डाकखाना वाली गली में रहने वाली 38 वर्षीय पूजा पर बाजार से लौटते समय कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में कुत्ते ने पूजा के हाथ पर काट लिया। परिजन घायल अवस्था में पूजा को सिविल अस्पताल में लेकर गए जहां उसका उपचार चल रहा है।
- रात के समय हो जाते हैं और खूंखार
कॉलोनी निवासी करुण कालरा, निक्शन, दीपक कुमार, पुष्पा कालरा, किशनचंद आदि ने बताया कि कुत्तों का भय इस कदर है कि रात के समय वो गली में निकलने से भी गुरेज करते हैं। कई बार ये कुत्ते रात के समय भी लोगों पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
- इन्हें अपना शिकार बना चुके कुत्ते
क्षेत्र निवासी कृष्णा देवी, काली व सुभाष सैनी ने बताया कि गली में लगभग 10 आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इन कुत्ताें ने पिछले 6 माह के दौरान अप्पू कुमार, राजू रावल, ज्ञान देवी, अनीता देवी, राजरानी, लक्ष्मी देवी, टेकराम, सुनीता देवी, देवकी देवी व पूजा देवी पर हमला किया है।