फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teenager dies after drowning in rain water filled in the foundation of the stadium under construction

निर्माणाधीन स्टेडियम की नींव में भरे बारिश के पानी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in rain water filled in the foundation of the stadium under construction
मोनू। फाइल - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। समसपुर में निर्माणाधीन जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के एक हिस्से में भरे बारिश के पानी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर मंगलवार शाम सात बजे से लापता था और परिजन गांव में रात को भी उसकी तलाश कर चुके थे। बुधवार सुबह दस बजे उसका शव ऊपर आया तो ग्रामीणों और परिजनों को पता चला। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार समसपुर निवासी राजा का बेटा मोनू मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था और देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद उसके पिता और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह करीब दस बजे दिल्ली रोड पर निर्माणाधीन स्टेडियम में काम कर रहे श्रमिकों को समीप ही नींव वाली जगह पर भरे पानी में एक शव नजर आया। इसके बाद मामले की जानकारी गांव के मौजिज लोगों को दी गई। निर्माणाधीन स्टेडियम परिसर में किशोर का शव मिलने की सूचना पर मृतक का पिता भी वहां पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त उसके बेटे मोनू के रूप में की।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल ले आई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर कागज कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्र सिंहने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी व उसी अनुरूप अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में बुझा राजा के घर का चिराग
समसपुर निवासी मृतक का पिता राजा श्रमिक है। उसके दो बच्चे थे जिनमें बड़ी बेटी और छोटा मोनू था। स्टेडियम परिसर में भरे पानी में डूबने से राजा के घर का चिराग बुझ गया। मोनू की मां का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

आठ फुट गहरी खोदी गई है नींव
स्टेडियम परिसर के निर्माण कार्य के लिए कई प्रवासी परिवारों ने यही डेरा डाला हुआ है। करीब आठ फुट गहरी स्टेडियम की नींव खोदी गई हैं, जो चौड़ी भी हैं। उनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। वहां काम कर रहे श्रमिकों को बुधवार सुबह पानी में शव नजर आया। उन्हें लगा कि यहीं रह रहे परिवारों में से किसी का बच्चा डूबा और यही सोचकर उन्होंने शव को पानी से बाहर निकाल लिया। बाद में पता चला कि पानी में डूबा बच्चा तो समसपुर का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed