फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teacher accused of molesting a minor student arrested

Charkhi Dadri News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी संस्कृत शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of molesting a minor student arrested
चरखी दादरी। बाढड़ा खंड के एक गांव स्थित राजकीय स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी संस्कृत शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले स्कूल मुख्याध्यापक की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जनवरी को स्कूल मुख्याध्यापक की ओर से मामले की लिखित शिकायत एसपी कार्यालय में दी गई थी। इसमें बताया गया था कि नवंबर 2023 में बाढड़ा खंड के राजकीय उच्च विद्यालय में संस्कृत अध्यापक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इस पर संज्ञान लेकर दादरी महिला थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नितिका गहलोत ने महिला थाना प्रभारी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशों के पालन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हवा कौर ने आरोपी संस्कृत अध्यापक को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed