{"_id":"65beaa3cf59470a1eb0c309a","slug":"sunny-in-the-morning-cloudy-in-the-afternoon-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113039-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुबह खिली धूप, दोपहर को छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुबह खिली धूप, दोपहर को छाए बादल
Sun, 04 Feb 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड पर छाए बादल और गुजरते वाहन चालक।
चरखी दादरी। क्षेत्र में मौसम का मिजाज शनिवार को फिर से बदल गया। सुबह जहां धूप खिली तो इसके बाद बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली।
शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह साढ़े 10 से दो बजे तक धूप खिली और इसके बाद आसमान में बादल छा गए। सुबह के समय धूप खिलने का असर तापमान पर भी पड़ा। शुक्रवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को धूप खिलने के चलते अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम चार डिग्री बढ़ गया।
बता दें कि गत दो दिन से मौसम परिवर्तनशील बना है। एक व दो फरवरी को हुई बारिश के बाद मौसम विशेषज्ञ 4 फरवरी को फिर से बारिश होने का अंदेशा जता रहे हैं। वहीं, शनिवार सुबह धूप खिलने पर लोगों को राहत मिली और सूखी ठंड का प्रकोप भी कम हो गया है। इससे पहले एक माह से कड़ाके की ठंड पड़ने से आम जन जीवन पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ा है।
विज्ञापन
वहीं, कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान की माने तो दिन में धूप खिलना और बारिश होना फसलों के लिए फायदेमंद हैं। गेहूं व सरसों की फसल को इस मौसम में काफी फायदा पहुंचेगा। बारिश से एकतरफ जहां सिंचाई की बचत होगी तो वहीं धूप खिलने पर पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसका असर सीधे तौर पर फसल के विकास व पैदावार पर पड़ेगा।
बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ध्यान
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि मौसम में बदलाव आने पर बीमारियां बढ़ना स्वभाविक है। मौसम के मद्देनजर जिलावासी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। विशेषकर बच्चों व बुजुर्गाें का ध्यान रखने की जरूरत है।
अगले 7 दिन तापमान ये रहने की उम्मीद
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
4 फरवरी-16-11
5 फरवरी-15-9
6 फरवरी-15-7
7 फरवरी-14-7
8 फरवरी-14-6
9 फरवरी-15-5
10 फरवरी-15-5