फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students were made aware about the ill effects of drugs and road safety.

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव व सड़क सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

Fri, 19 Sep 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about the ill effects of drugs and road safety.
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने शुक्रवार को गांव समसपुर और रामबास स्थित राजकीय स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है और इससे लड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। अगर कोई व्यक्ति नशा कर रहा है या बेच रहा है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। समाज तभी सुरक्षित रह सकता है जब हर नागरिक सजग और जिम्मेदार हो।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर बात करते हुए पुलिस ने बताया कि बस स्टैंड, मार्केट, स्कूल-कॉलेज आदि स्थानों पर महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। किसी भी छात्रा को परेशानी होने पर वह बिना डर के पुलिस से संपर्क कर सकती है, पुलिस हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, छात्रों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि इनका पालन करना सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है। बाल अपराध, महिला अपराध और गुड टच-बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी भी स्थिति में मदद के लिए 112 या 7419301127 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed