फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students of class X to XII will study in school for four hours

दसवीं से बारहवीं के विद्यार्थी चार घंटे ही करेंगे स्कूल में पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students of class X to XII will study in school for four hours
शहीद दलबीर सिंह राजकिय मॉडल संस्कृति स्कूल । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दसवीं से बारहवीं तक के लिए एक फरवरी से स्कूल फिर खुल जाएंगे। जिले में 11892 विद्यार्थी करीब एक माह बाद मंगलवार को स्कूलों में जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थी चार घंटे स्कूल में ऑफ लाइन पढ़ाई करेंगे। हालांकि स्कूलों में उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली होगी। स्कूल में जाने के लिए किसी भी विद्यार्थी को बाध्य नहीं किया जा सकेगा। वहीं विद्यार्थी को अभिभावकों की अनुमति लेकर आना होगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर शुरू होते ही स्कूलों को प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया था। इसके बाद से ही विद्यार्थी ऑनलाइन तरीके से पढ़ाई कर रहे थे। अब प्रदेश सरकार ने दसवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से तीनों ब्लॉक के बीईओ की ऑनलाइन मीटिंग लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। जिले में सरकारी स्कूलों में कक्षा दसवीं से बारहवीं के कुल 11891 विद्यार्थी हैं। कक्षा दसवीं में 3800, ग्यारहवीं मेें 4500 और बारहवीं में 3592 विद्यार्थी हैं। आज ये विद्यार्थी फिर से स्कूल में जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। हालांकि विद्यार्थी की स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य नहीं रहेगी। जो विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें शिक्षण सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

व्यवस्था संबंधी स्कूलों को दिए जा चुके हैं निर्देश
जिले में 44 हाई व 67 सीनियर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। सभी स्कूल मुखियाओं को व्यवस्था बनाए जाने संबंधी निर्देश दिए जा चुके हैं। स्कूलों में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। तापमान की जांच करने की भी व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी को कक्षा में दो गज की दूरी पर बिठाए जाने के निर्देश है। मास्क की अनिवार्यता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 83 प्रतिशत किशोरों की लग चुका है टीका
जिले में 100 प्रतिशत शिक्षकों को पहली व 98 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी है। इसी प्रकार जिला में 83 प्रतिशत किशोरों को कोरोनारोधी की वैक्सीन लग चुकी है। स्कूलों का शिक्षण कार्य का समय सुबह 10 से दोपहर बाद दो बजे तक रहेगा। जिन विद्यार्थियों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवा है वे ही स्कूल में आएंगे।

विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूल मुखियाओं को व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। कोई भी विद्यार्थी स्कूल में आने के लिए बाध्य नहीं है। ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। जिन विद्यार्थियों को पहली वैक्सीन लगी है, उन्हें ही स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। जयप्रकाश सभ्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
फोटो- 24
छात्र को वैक्सीन लगाते हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed