फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   stadium grass erased

Charkhi Dadri News: बदहाल स्टेडियम चमके, अब दमकेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा खेल विभाग ने करवाई सफाई, चमकने लगे 3 राजीव गांधी स्टेडियम

Sat, 21 Sep 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
stadium grass erased
छह राजीव गांधी स्टेडियम में उगी थी घास, तीन की हुई सफाई, तीन अभी शेष, अभ्यास था प्रभावित
विज्ञापन

कोच की तरफ से लंबे समय से बदहाल छह स्टेडियम की दशा सुधारने के संबंध में भेजा गया था पत्र
सफाई कार्य पूरा होने के बाद जिला खेल अधिकारी ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिले के छह राजकीय गांधी खेल स्टेडियम में उगी घास से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा था। इसका संज्ञान लेकर जिला खेल विभाग ने सफाई कार्य शुरू कराया है। अब तक तीन स्टेडियम में सफाई का काम पूरा हो चुका है। अभी तीन की सफाई शेष है। वहीं, जिन तीन स्टेडियम में सफाई कराई जा चुकी है, उनका जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने निरीक्षण भी किया है।
जिले में छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम हैं। इसमें झाेझूकलां, चांदवास, अचीना, छपार, मकड़ाना व बिरहीकलां आदि शामिल हैं। इन स्टेडियम में खिलाड़ियों लिए फुटबाल, दौड़ने के लिए ट्रैक, कबड्डी, हॉकी व इनडोर हॉल बने हैं। इनमें खिलाड़ियों की संख्या के अनुसार प्रशिक्षक भी तैनात किए गए हैं। खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के राजीव गांधी खेल स्टेडियम लंबे समय से बदहाल हैं। कुछ समय पहले ही विभाग ने यहां ग्राउंडमैन भी तैनात किए हैं। अब स्टेडियम की सफाई होने के बाद सफाई बरकरार रखना ग्राउंडमैन की ड्यूटी है। बाकायदा इस संबंध में दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं, स्टेडियम की सफाई होने से अब खिलाड़ियों को अभ्यास में दिक्कतें नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सन:
विभाग का पूरा प्रयास रहता है कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए विभाग समय-समय पर निरीक्षण करके खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। तीन राजीव गांधी स्टेडियम में सफाई हो चुकी है जबकि तीन में कार्य अभी चल रहा है।

-संधुबाला, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी


फोटो -21

सफाई के बाद झोझूकलां का राजीव गांधी खेल स्टेडियम। संवाद



फोटो -

झोझूकलां फुटबाल नर्सरी में निरीक्षण करने पहुंचीं डीएसओ संधुबाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed