फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SPO found corona positive

पुलिस में कार्यरत एसपीओ कोरोना संक्रमित मिला

Sat, 01 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
SPO found corona positive
जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और नया व्यक्ति मिला है। संक्रमित व्यक्ति हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत है। 28 जुलाई को कोसली में इसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति जिला के गांव गुडाना का निवासी है। जिला में अब 57 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सांय मिली कोरोना सैंपल रिपोर्ट के अनुसार पुलिस में तैनात एसपीओ कोरोना संक्रमित मिला है।एसपीओ की नाहड़ में डयूटी है।अब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिला में अभी तक आए कुल 155मामलों में से 97 ठीक हो चुके है । 1605 लोग सर्विलेंस का समय पूरा कर चुके हैं और 1735 लोग होम क्वारंटाइन में हैं। नौ लोग आइसोलेशन में है । 10 लोग क्वारंटाइन सेंटर में हैं। अभी तक टेस्ट के लिए भेजे गए 7449 सैंपल में से 7156 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 168 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं कोरोना संक्रमण के मामले बढने के बाद भी लोग इतना भय नहीं मान रहे हैं। बैंक, डाकघर, बीमा निगम कार्यालय, सरल केंद्र व अन्या कार्यालयों में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। इस दौरान लोग लाइनों में जरूर खड़े मिलते हैं लेकिन सामाजिक दूरी नहीं बनाते और ना ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए इन कार्यालयों में इतनी जगह होती है। ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा बना रहता है। वैसे भी इस समय कोरोना संक्रमित व्यक्ति में लक्षण भी कम ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

फोटो-28
कोविड-19 अस्पतालज हां संक्रमित को भर्ती किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed