फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special cleaning campaign: 200 cleaning workers brightened six roads in four hours

विशेष सफाई अभियान : 200 सफाई कर्मचारियों ने चार घंटे में चमकाई छह सड़कें

Sun, 02 Jun 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 02 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Special cleaning campaign: 200 cleaning workers brightened six roads in four hours
शहर में सफाई अभियान चलाते नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर परिषद ने विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत सप्ताह में रविवार को छोड़कर अन्य किसी भी एक दिन विशेष सफाई मुहिम चलाई जाएगी। शनिवार से इसकी शुरुआत हो गई है। चार घंटे की मुहिम में शहर के छह मुख्य मार्गाें की सफाई की गई। यहां से कचरा व मिट्टी उठान के साथ लोगों को कचरा निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।
ज्यादातर पार्षद शहर की सफाई व्यवस्था से नाखुश हैं। वे यह मुद्दा एडीसी एवं नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर के समक्ष भी उठा चुके हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त ने स्वयं शहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके बाद अधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं सप्ताह में एक दिन पूरे दल-बल के साथ मैदान में उतरकर स्वच्छता मुहिम चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के आदेश का पालन करते हुए शनिवार को नगर परिषद के सभी 200 कर्मचारी शहर की सड़कों पर उतरे। सुबह सात बजे बस स्टैंड रोड से मुहिम की शुरुआत की गई। इसके बाद रोहतक रोड, मुख्य बाजार, रेलवे रोड व दिल्ली रोड को कवर किया गया। करीब 11 बजे तक चार घंटे कर्मचारियों ने मुख्य मार्गाें की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ टीमों में बांटे कर्मचारी, दरोगाओं ने संभाली कमान
सप्ताह में एक दिन चलने वाले विशेष अभियान में सभी 200 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। सभी सफाई दरोगा भी मुहिम में शामिल होंगे। शनिवार को सफाई निरीक्षक विकास देशवाल ने 200 कर्मचारियों को आठ टीमों में बांटकर सफाई दरोगाओं को टीमों की कमान सौंपी। सफाई दरोगाओं की निगरानी में कर्मचारियों ने सड़कों से कचरे व मिट्टी का उठान किया।


एजेंसी भी चलाएगी जागरुकता अभियान
नगर आयुक्त ने घर-घर से कचरे का उठान करने वाली एजेंसी को भी सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके तहत एजेंसी की टीम ने भी शनिवार को शहर में जागरुकता मुहिम चलाई। इसके तहत लोगों को गीले व सूखे कचरे का निस्तारण अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया गया।



वर्सन
नगर आयुक्त के निर्देश पर अब सप्ताह में एक दिन विशेष सफाई अभियान शहर में चलाया जाएगा। शनिवार को इसकी शुरुआत की गई। 200 सफाई कर्मचारियों ने आठ सफाई दरोगाओं की निगरानी में सुबह 7 से 11 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया। - विकास देशवाल, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed