{"_id":"6182c9f307f9e93c524ade7c","slug":"special-buses-will-run-for-girl-students-women-will-be-taught-driving-charkhidadri-news-hsr616078121","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के लिए चलेंगी विशेष बसें, महिलाओं को सिखाई जाएगी ड्राइविंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के लिए चलेंगी विशेष बसें, महिलाओं को सिखाई जाएगी ड्राइविंग
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता में जानकारी देते उपायुक्त प्रदीप गोदारा।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले की महिलाओं और छात्राओं को दिवाली के बाद प्रशासन महत्वपूर्ण सुविधाएं मुहैया करवाने जा रहा है। छात्राओं के लिए स्कूल और कॉलेज तक निशुल्क विशेष बस चलाई जाएंगी, जबकि महिलाओं के लिए निशुल्क ड्राइविंग स्कूल खोला जाएगा। जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इन योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने का दावा किया। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए निशुल्क ड्राइविंग स्कूल खोलने की कवायद दिवाली के तुरंत बाद शुरू कर दी जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो रेडक्रॉस फंड से इसके लिए बजट भी मुहैया करवाया जाएगा।
उपायुक्त गोदारा ने कहा कि दादरी प्रदेश का नया जिला है और यह धीरे-धीरे उन्नति की ओर आगे बढ़ रहा है। यहां ढांचागत विकास की नई परियोजनाएं शीघ्र ही क्रियान्वन की जाएंगी। जिला का लघु सचिवालय भवन, बाढड़ा लघु सचिवालय व विश्रामगृह का निर्माण कार्य अगले एक माह में आरंभ होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पानी निकासी का स्थायी समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। इसके लिए वह स्वयं सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह से मिल चुके हैं और उन्हीं के सहयोग से पानी निकालने का कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि दादरी जनस्वास्थ्य विभाग को जल्द ही खुद की सुपर सकर मशीन मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्रेन आठ से पानी निकालने के लिए 35 करोड़ और जल निकासी प्रबंधन के लिए 60 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। उपायुक्त ने कहा कि दादरी शहर में पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए एस्टीमेट बना दिया है। उन्होंने कहा कि शहर की जमाबंदी का कार्य नए सिरे से करवाने के लिए राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त एवं प्रधान सचिव से अनुमति ली जाएगी। जिससे कि सारा रिकार्ड दुरुस्त हो सके।
प्रॉपर्टी आईडी की समस्या का जल्द होगा समाधान
उपायुक्त ने कहा कि शहर में प्रोपर्टी आईडी का समाधान करवाने के लिए वह जिला नगर आयुक्त से विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा पशुओं की डेयरियों को आबादी से बाहर किए जाने, नगरपरिषद की भूमि पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाने व अन्य विषयों पर भी नगर आयुक्त से मिलकर नई कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
लघु सचिवालय में बच्चों के साथ आने वालीं महिलाओं के लिए बनेगा क्रेच
प्रदीप गोदारा ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देकर ही लिंगानुपात में समानता लाई जा सकती है। समाज में मां, बेटी और बहन को पूरी इज्जत दी जाए तो लड़की को कोई व्यक्ति बोझ नहीं समझेगा। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में महिलाओं के लिए जल्दी ही एक क्रेच बनाया जाएगा, जहां सरकारी काम से आने वाली महिलाएं बैठकर आराम से अपने बच्चों को आहार देना जैसे कार्य कर सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थाओं के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और उनकी सुविधा के लिए पिंक बसें व ऑटो चलवाए जाएंगे।
मेरी तरफ से सभी जिलावासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। जिलावासी आपसी सौहार्द के साथ हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व मनाएं। मेरी अपील है कि इको फ्रेंडली दिवाली मनाएं और कोई भी पटाखे न फोड़े। - प्रदीप गोदारा, जिला उपायुक्त