फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SP inspected 200 polling booths

Charkhi Dadri News: एसपी ने किया 200 मतदान बूथों का निरीक्षण

Sun, 26 May 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
SP inspected 200 polling booths
छपार मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बाहर आतीं एसपी पूजा वशिष्ठ। 
चरखी दादरी। जिले में मतदान शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक सभी बूथों पर पुलिस तंत्र मुस्तैद रहा। डीसी मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष्ठ ने जिले के करीब 200 मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था जांची और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, डीसी मनदीप कौर ने भी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सुबह व शाम के समय मतदान केंद्रों का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। दादरी, बाढड़ा व बौंद कलां के तहत आने वाले गांवों में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने पहले ही प्रत्येक बूथ छह जवान तैनात कर रखे थे। पुलिस टीमों ने पेट्रोलिंग के माध्यम से भी केंद्रों का निरीक्षण किया। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी गई। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। कही से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
विज्ञापन



काकड़ौली हट्ठी और डांडमा में ईवीएम में आई खराबी, 20 मिनट रुका मतदान
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हट्ठी व डांडमा में मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही ईवीएम खराब हो गई। इसके चलते करीब 20 मिनट तक मतदान रुका रहा। एसडीएम सुरेश दलाल तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मशीन ठीक करवाई। 239 मतदान केंद्रों की नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी से नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने गर्मी से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर कूलर भी लगाए गए। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश दलाल की अगुवाई में पर्यवेक्षक, प्रशासनिक व पुलिस बल की टीमें लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच कर कानून व्यवस्था का जायजा लेती रहीं। दोपहर बाद बाढड़ा व गांव निहालगढ़ में बने चार मतदान केेंद्रों में सीसीटीवी भी बंद हो गए। टीम भेजकर सीसीटीवी को चालू करवाया गया। भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने भी कुछ मतदान केंद्रों का दौरा कर समर्थकों से चुनावी हालात पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed