फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Someone's 39 yards of land disappeared and someone's house was divided into two parts.

Charkhi Dadri News: किसी की 39 गज जमीन गायब तो किसी का मकान दो हिस्सों में बांटा

Sun, 11 Jun 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Someone's 39 yards of land disappeared and someone's house was divided into two parts.
नगर परिषद कार्यालय में प्राॅपर्टी आईडी ठीक कराने पहुंचे लोग।
चरखी दादरी। प्रॉपर्टी आईडी की खामियां लोगों के गले की फांस बनी हुई हैं। त्रुटियां भी ऐसी हैं कि देखकर लोगों के सिर चकराए हुए हैं। आलम ये है कि किसी का मकान किसी के प्लॉट में ही मानकर प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई है तो किसी भूमि के मालिक का नाम ही प्रॉपर्टी आईडी से गायब है। लोग अब इन त्रुटियों को दूर कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंच रहे हैं। शनिवार की अगर बात करे तो प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी करीब 70 शिकायतें आई। खास बात ये रही कि इन सभी का ही समाधान हो गया।
विज्ञापन

दादरी शहर की अगर बात करे तो करीब 30 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं। इसके लिए शहर में ड्रोन सर्वे हुआ था। सर्वे का डाटा करीब आठ माह पहले एनडीसी पोर्टल पर अपडेट किया गया था। ड्रोन सर्वे के दौरान कुछ खामियां रह गईं जिनके चलते लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में खामियां हैं। इन त्रुटियां को ठीक कराना लोगों के लिए सिरदर्द बना है। सूत्रों के अनुसार करीब पांच हजार आईडी का डाटा मिसमैच है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्रियों के संज्ञान में यह मामला लाया जा चुका है।
विज्ञापन

अब सरकार की ओर से ही नगर परिषद अधिकारियों को दो दिन तक विशेष शिविर लगाकर प्रॉपर्टी आईडी संबंधी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिवसीय शिविर की शुरुआत शनिवार से हुई। ईओ राजेश वर्मा ने बताया कि कैंप के लिए दो हेल्प डेस्क और 4 काउंटर लगाए गए हैं। करीब 20 कर्मचारियों की कैंप के लिए ड्यूटी लगाई गई। रविवार को भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिविर लगाकर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधी समस्याओं का निपटान किया जाएगा। अगर किसी की प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि है तो वो इसे ठीक करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ऑनलाइन भी दर्ज करवा सकते हैं शिकायत
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन भी प्रॉपर्टी आईडी की खामी ठीक करवाई जा सकती है। इसके लिए आवेदक को अपना संशोधित ब्योरा पोर्टल पर डालना होगा। यह आवेदन नगर परिषद के पास आएगा और बाद में इसे सत्यापित कर स्वीकृत किया जाएगा। इसके बाद प्रॉपर्टी आईडी की खामी दूर हो जाएगी।

- क्यूआर कोड से चेक कर सकते हैं प्रॉपर्टी आईडी
नगर परिषद ईओ राजेश वर्मा ने बताया कि परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, लाला लाजपतराय चौक, रोज गार्डन और नगर परिषद कार्यालय समेत छह जगह बैनर लगाए गए हैं। इन बैनर पर क्यूआर कोड दिया गया है। इसके जरिये भी शहरवासी अपनी प्राॅपर्टी आईडी चेक कर सकते हैं। अगर उन्हें खामी मिले तो तत्काल इसे दुरुस्त करवाए।

जानिये...कैसे लोग भुगत रहे हैं खामियाजा
केस:1- 39 गज जमीन हुई गायब
मेरी जमीन की रजिस्ट्री 250 गज की है जबकि इंतकाल में 211 गज जगह दर्शाई गई है। दिव्यांग हूं और कई दिनों से त्रुटि ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। शनिवार को मेरा काम बना है।
-रमेश, वार्ड-21

केस:2- दो हिस्सों में बांट दी प्रॉपर्टी, 20 गज जगह गायब
हमारे पास 400 गज जगह है। प्रॉपर्टी आईडी में इसे 270 और 110 गज में बांटा गया है। एक दो प्रॉपर्टी दो हिस्सों में बांटी गई है जबकि 20 गज जगह भी गायब है। कई दिनों से चक्कर लगाने को विवश हूं।
-रामभगत- वार्ड-17

केस:3- विकास शुल्क भरने के बाद भी अनअप्रुवड दिखाई प्रॉपर्टी
1996 से हरीनगर में मकान बनाकर रह रहा हूं। विकास शुल्क लगातार भर रहा हूं जबकि मेरी प्रॉपर्टी अब अननुमोदित (अनअप्रुवड) दिखा दी है। इसे ठीक कराने के लिए कई दिनों से नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं।
-राजकुमार, हरीनगर

केस:4- पहले अनुमत (अप्रवूड) तो अब अनअप्रवूड दिखाई प्रॉपर्टी
प्रेमनगर में वर्ष 2011 में 400 गज का प्लॉट खरीदा था। तब ये जगह अप्रवूड दिखाई गई थी जबकि अब अनअप्रुवड दर्शाई गई है। अनअप्रुवड शो होने से प्रॉपर्टी नहीं बेच पा रहा हूं और काफी परेशान हूं।

-जयसिंह, वार्ड-3

दो दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन करीब 70 शिकायतें आईं और सभी का समाधान हो गया। लोगों से अपील है कि जिनकी प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां हैं वो रविवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर इन्हें दूर करवा लें।

राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed