फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shepherd was beaten to muder with sticks in Atela Kalan

अटेला कलां में चरवाहे की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shepherd was beaten to muder with sticks in Atela Kalan
सुंदर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अटेला कलां गांव के खेतों में चरवाहे की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप मृतक के दो बड़े भाइयों और दो भतीजों पर लगा है। हत्या करने का कारण मकान के बंटवारे के विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मृतक के दो बड़े भाईयों, दो भतीजों के अलावा तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव अटेला कलां निवासी 42 वर्षीय सुंदर सिंह भेड़-बकरियां चराता था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सभी एक साथ एक ही मकान में थे। भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह सुंदर सिंह की पत्नी सुमन और उसके बड़े भाई की पत्नी के बीच कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद विवाद इतना बड़ा की भाइयों में झगड़ा हुआ। उस समय पड़ोसियों ने छुड़वा दिया। इसके बाद सुंदर सिंह सुबह करीब 11 बजे गांव के पास ही खेतों में भेड़-बकरियां चराने चला गया। सुंदर सिंह के पिता दरियाव सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 12 बजे वह खाना देने खेत गया था। तब सुंदर ठीक था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह चाय लेकर गया तो सुंदर घायल अवस्था में खेत में पड़ा था। उसने बताया कि उसके भाइयों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया है। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुमन ने पुलिस को दिए बयान में मृतक के दो बड़े भाइयों, दो भतीजों व अन्य पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या के आरोप लगाए है। इसके बाद पुलिस ने चार नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चार बच्चों से छीना पिता का सहारा
मकान विवाद में चरवाहे सुंदर सिंह की मौत से चार बच्चों से पिता का सहारा छीन गया है। मृतक सुंदर के तीन बेटियां और एक बेटा है।
मकान के बंटवारे के विवाद में सुंदर सिंह की हत्या का आरोप है। मृतक की पत्नी सुमन ने बताया है कि उसे शक है कि उसके दो जेठ और दो भतीजों ने हत्या की है। मृतक की पत्नी सुमन की शिकायत पर मृतक के बड़े भाई सतपाल, जैनपाल, सतपाल के बेटे अनिल, जैनपाल के बेटे सुखविंद्र व तीन-चार अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सतीश कुमार, इंचार्ज अटेला कलां पुलिस चौकी

 चरवाहे की हत्या मामले में सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी।

चरवाहे की हत्या मामले में सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed