फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer water being pumped out; relief provided.

Charkhi Dadri News: सीवर के पानी का हो रहा उठान, मिली राहत

Sun, 23 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sewer water being pumped out; relief provided.
चरखी दादरी। शहर से प्रतिदिन करीब आठ एमएलडी सीवर के पानी का उठान किया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित तीन पंपिंग स्टेशनों के माध्यम से सीवर और बारिश के पानी को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण शहर के कई बाजारों और निचले इलाकों में दो दिन तक पानी जमा रहा था।
विज्ञापन

अब कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिले में अब तक करीब 277 एमएम बारिश हो चुकी है। जनस्वास्थ्य विभाग ने पंपिंग स्टेशनों के जरिये पानी निकालने का काम तेज किया है। लगातार पानी की निकासी होने से स्थिति में सुधार आया है।
विज्ञापन

शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पंपिंग स्टेशनों को लगातार चलाया जा रहा है। कीकरवासनी क्षेत्र, तिकोना पार्क और डूंगरवाला जोहड़ पर बने पंपिंग स्टेशनों से पानी उठाकर सीवर प्लांट तक पहुंचाया जाता है। विभाग की टीमें मोटरों के माध्यम से पानी उठान के काम में जुटी हैं। शहर के 50 फीसदी सीवर और बारिश के पानी को डूंगरवाला जोहड़ में एकत्रित किया जाता है, जहां से मोटरों के जरिये पानी का उठान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकासी व्यवस्था और सुधार : विभाग के अनुसार, निचले इलाकों में एकत्रित पानी को भी पंपिंग स्टेशनों से निकाला जा रहा है। लगातार बारिश होने पर जलभराव बढ़ने से निकासी में परेशानी होती है। फिलहाल मौसम साफ रहने से विभाग को निकासी व्यवस्था सुचारू रखने में मदद मिल रही है। पंपिंग स्टेशनों से उठाया गया पानी सीवर प्लांट तक पहुंचता है। इसके बाद प्लांट से पानी को ड्रेन आठ में डाला जा रहा है। इससे शहर से पानी निकालने में सहायता मिल रही है। बारिश नहीं होने से जलनिकासी व्यवस्था पर दबाव कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed