फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer overflow for two months, people expressed anger against the department

दो माह से सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने विभाग के खिलाफ जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sewer overflow for two months, people expressed anger against the department
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 12 में एक साल से लोग सीवर समस्या से परेशान हैं। यहां के वार्डवासी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पार्षद को भी कई बार समस्या से अवगत करवा चुके हैं मगर कोई समाधान नहीं हो रहा। यहां सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। वार्ड की चार गलियों में कुल 20 मैनहोल हैं, जिनमें से आठ मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं और दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। लोग चार बार इस समस्या की शिकायत पार्षद व जनस्वास्थ्य विभाग को कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। शिकायत के बाद विभाग खानापूर्ति कर रहा है लेकिन कोई स्थायी समाधान नही हो रहा है । वहीं पार्षद ज्योति देवी का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत कर चुके लेकिन विभाग ध्यान नही दे रहा है ।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो के कारण वार्ड 12 की गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है। लोगों ने बताया कि सीवर की समस्या लंबे समय से है मगर दो माह से स्थिति अधिक खराब बनी हुई है। दूषित पानी के कारण दुर्गंधमय माहौल में रहना पड़ रहा है। जिससे बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। लोगों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी घरों के सामने भर जाता है लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे मिट्टी लगाकर दूषित पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सीवर ओवरफ्लो से वार्ड की स्थिति ओर गंभीर हो गई है। वार्ड वासी नीरज, कृष्ण, राजेश, सूरत सिंह, निर्मला, सुशीला, पिंकी, सोनिया, सुरेश, दयाराम, अजय और सुमित ने बताया कि उनके वार्ड में सीवर व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि पिछले दो माह से वार्ड के हालात गंभीर बने हुए हैं लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने कहा कि ब्लॉक सीवर लाइन को विभाग खोलने में विफल है और केवल खानापूर्ति कर कर्मचारी चले जाते हैं। सीवर का दूषित पानी लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। अगर विभाग द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान नही किया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे ।
विज्ञापन

कोट्स
वार्ड में कई दिनों सीवर लाइन ब्लॉकेज की समस्या बनी हुई है । सीवर की समस्या दो माह से बनी हुई है । दूषित पानी के कारण दुर्गंधमय माहोल में रहना भी मुश्किल हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज कुमार
सीवर लाइनें ओवरफ्लो कर रही हैं और बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। सीवर ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी घरों के सामने भर जाता है लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

विजय
वार्ड में सीवर का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गली में भरा रहता है। लोग समस्या से परेशान है। गली से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
रामकिशन
सीवरज व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है ।
भतेरी देवी
...
वर्जन
वार्डों में मशीन व कर्मचारी सीवर लाइन ब्लॉकेज खोलने के लिए भेज रहें है । वार्ड 12 में एक-दो दिन में कर्मचारी भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा ।
जगदीशचंद, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed