फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seven percent less voting in Charkhi Dadri district

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी जिले में सात प्रतिशत कम मतदान

Sat, 25 May 2024 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 May 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
Seven percent less voting in Charkhi Dadri district
चरखी दादरी की जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर।
चरखी दादरी। जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के मतदाता जागरुकता अभियान चलाने के बाद भी दादरी जिले में इस बार लोकसभा चुनाव में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार जिले का मतदान प्रतिशत 6 प्रतिशत कम हुआ है। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत सात तो दादरी विधानसभा क्षेत्र में 9.5 प्रतिशत कम रहा। जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

इस बार लोकसभा चुनाव में जिले की मतदाताओं की संख्या 4,05,085 रही। दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों में कुल 482 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दादरी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो मतदाता संख्या 2,07,812 रही, जिनमें 98,116 महिला और 1,09,696 पुरुष मतदाता हैं। वहीं, बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता संख्या इस बार 1,97,273 रही। बाढड़ा में 93,612 महिला और 1,04,110 पुरुष मतदाता रहे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 2.48 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। अगर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के ओवरऑल मतदान की बात करें तो शाम 6 बजे तक दादरी में 59 और बाढड़ा में 63 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 2019 से अगर वर्ष 2024 के मतदान की तुलना करें तो दोनों विधानसभा क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई जबकि प्रशासन को मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद थी। वर्ष 2019 में दादरी विधानसभा क्षेत्र में 67.84 और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 69.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत कम रहने का कारण अत्यधिक गर्मी के साथ मतदाताओं का लोकतंत्र के प्रति रुझान कम होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़े सभी पोलिंग पार्टियों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पता चलेंगे। मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने विभिन्न बूथों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।



4 वीवीपैट में आई खराबी, तत्काल बदली
मतदान शुरू होने के बाद चार वीवीपैट में खराबी आ गई। इस पर संज्ञान लेकर पोलिंग पार्टियों ने तत्काल इनको बदलवा दिया। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही शहर के एक मतदान बूथ की ईवीएम में खराबी आ गई। कुछ देर बाद इस खराबी को दूर कर मतदान शुरू करवा दिया गया।



सुबह से लेकर शाम यूं हुआ मतदान
विधानसभा -9 बजे- 11 बजे- 1 बजे- 3 बजे- 5 बजे- 6 बजे
दादरी- 7 प्रतिशत- 35.3 प्रतिशत- 45.1 प्रतिशत- 51.5 प्रतिशत- 59 प्रतिशत
बाढड़ा- 12 प्रतिशत- 31 प्रतिशत- 47.5 प्रतिशत- 54.6 प्रतिशत- 63 प्रतिशत



शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी मतदाता और प्रत्याशी बधाई के पात्र हैं। जिले में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और जिला प्रशासन पूर्णतया मुस्तैद रहा। - मनदीप कौर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed