फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Separate record of OPS machine and manure storage found on cooperative society

Charkhi Dadri News: सहकारी समिति पर ओपीएस मशीन और खाद भंडारण का रिकॉर्ड मिला अलग-अलग

Thu, 10 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Separate record of OPS machine and manure storage found on cooperative society
बेरला पैक्स केंद्र में जांच के लिए पहुंची टीम।
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को बेरला पैक्स केंद्र पर दबिश देकर स्टाफ की घोर लापरवाही पकड़ी है। टीम सुबह 11 बजे यहां पहुंची और देर रात 9 बजे तक भी यहीं डटी हुई थी। हालांकि रात नौ बजे तक नौ घंटे हुई जांच में यहां के स्टाफ की कई लापरवाही पकड़ में आई है, जिन पर विभाग की ओर से कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। अहम बात ये रही कि डीएपी के बैग घरों में रखे मिले जबकि ओपीएस मशीन और खाद भंडारण का रिकॉर्ड भी अलग-अलग मिला।
विज्ञापन

दरअसल, बेरला स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितताएं बरतने की शिकायतें अधिकारियों को मिल रही थी। इन पर संज्ञान लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा और वहां से कृषि विभाग एसडीएओ कृष्ण कुमार, विषय विशेषज्ञ रण सिंह, कॉपरेटिव बैंक बेरला के शाखा प्रबंधक संजय कुमार व गजे सिंह आदि को साथ लेकर प्राथमिक कृषि सहकारी समिति कार्यालय में दबिश दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान खाद वितरण संबंधी मशीन और भंडारण का रिकॉर्ड मेल नहीं खा पाया। इतना ही जांच के दौरान डीएपी के 151 बैग एक मकान में और 380 बैग दूसरे मकान में रखे मिले। इसके अलावा इफको डीएपी के स्टॉक में 1140 बैग जबकि पीओएस मशीन में 812 बैग, डीएपी कृभको के स्टॉक में 1140 बैग और पीओएस मशीन में 1045 बैग पाए गए। इसके अलावा भी डीएपी वितरण के अन्य दस्तावेजों में टीम को खामियां मिली। रात 9 बजे तक भी टीम पैक्स केंद्र में रखे डीएपी के बैगों की गिनती में जुटी हुई थी। 9 बजे तक की जांच के दौरान भी यहां खामियां पकड़ में आई हैं जिन पर संज्ञान लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सांगवान, एसआई राजबीर सिंह, दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की शिकायतें मिल रही थीं जिन पर संज्ञान लेकर बुधवार को कार्रवाई की गई। अब तक की जांच में खामियां पकड़ में आई हैं जिन पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-बलवंत सहारण, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed