फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Section 144 applied, prohibition of gathering of four or more people

धारा 144 लागू, चार या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी

Wed, 28 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Section 144 applied, prohibition of gathering of four or more people
जिले में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। इस चेन को तोड़ना बेहद जरूरी है। जिलाधीश राजेश जोगपाल ने इसी कड़ी में चार या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी है। जिलाधीश ने कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए जनहित में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। उपायुक्त ने कहा है कि जिला में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। अब अस्पताल में उपलब्ध वेंटिलेटर को आईएमए की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है। कोरोना के प्रकोप के बीच होम आइसोलेशन से लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। कोविड संक्रमितों को रखने के लिए जिला में चार केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से एमएलआर कोविड अस्पताल, नागरिक अस्पताल, दादरी डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलोटा व सर्वोदय स्कूल डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर हैं। एमएलआर कोविड अस्पताल में 50 साधारण बेड की व्यवस्था है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलोटा में 50 व सर्वोदय स्कूल डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर में भी 62 साधारण बेड की व्यवस्था है। फिलहाल 143 साधारण बेड उपलब्ध हैं और यहां 19 मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एमएलआर कोविड अस्पताल में 50 ऑक्सीजन बेड और नागरिक अस्पताल दादरी में 26 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। फिलहाल ऑक्सीजन सुविधा वाले 62 बेड खाली हैं। 14 मरीज यहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

11 वेंटिलेटर सुविधायुक्त बेड खाली
नागरिक अस्पताल दादरी के आईसीयू में भी ऑक्सीजन सुविधा वाला एक बेड उपलब्ध है और यहां पर आईसीयू में 11 वंटिलेटर भी उपलब्ध हैं। वेंटिलेटर युक्त सभी बेड अभी तक उपलब्ध हैं। हाल ही में आईएमए ने इन वेंटिलेटरों को चलाने के लिए डाक्टरों की सेवाएं देने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेट संक्रमितों तक आयुष विभाग की टीमें पहुंचा रहीं दवा किट
इस समय जिले में 514 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों से दूरभाष पर रोजाना संपर्क कियाजा रहा है। इन मरीजों को स्वास्थ्य व आयुष विभाग केमाध्यम से घर पर ही मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जा रही है।

अपील: वैक्सीन सुरक्षित, स्वयं आगे आकर सभी लगवाएं
उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके लगवाने से कोरोना होने पर खतरा कम हो जाता है। अब तक जिला मेंस्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइनवर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष सेअधिक आयु के कुल 81921 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed