फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second accused arrested in case of assault on youth

Charkhi Dadri News: युवक के साथ मारपीट करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 22 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in case of assault on youth
लिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गांव मानकावास निवासी सचिन के साथ डंडों से मारपीट करने के मामले में दूसरे आरोपी धौलिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिसंबर 2025 को सीएचसी झोझू कलां से दादरी सदर थाने में गांव मानकावास निवासी सचिन के लड़ाई-झगड़े में घायल अवस्था में दाखिल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सीएचसी पहुंच कर घायल के बयान दर्ज किए थे।
घायल ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर से स्टेडियम में अभ्यास के लिए जा रहा था। जब वह डोहकी रोड जलघर के पास पहुंचा तो पीछे से एक कार आकर रुकी। उसमें से 6-7 युवक डंडे लेकर उतरे। इनमें से एक उसके ही गांव का था। उन्होंने पुरानी रंजिश की बात कहते हुए डंडों से उसे मारा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस मारपीट करने के आरोपी सचिन उर्फ शूटर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को एएसआई विशाल सीआईए स्टाफ ने मारपीट करने के दूसरे आरोपी धौलिया निवासी गांव मानकावास को गिरफ्तार किया और उससे वारदात में प्रयोग किया डंडा बरामद किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed