फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Second accused arrested for extorting Rs 2.46 lakh by blackmailing

Charkhi Dadri News: ब्लैकमेल कर 2.46 लाख रुपये ऐंठने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 31 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for extorting Rs 2.46 lakh by blackmailing
 पुलिस गिरफ्त में साइबर ठग
चरखी दादरी। न्यूड वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने के बाद जेवली निवासी एक व्यक्ति से 2.46 लाख ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भरतपुर जिला के भौरी गांव निवासी तालिम पुत्र साबुदीन के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया गया। इसी फोन से धोखाधड़ी के पैसे गूगल पे के माध्यम से अन्य साथियों के खातों में डालकर निकलवाए जाते थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि जेवली निवासी रमन कुमार ने साइबर थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 23 जनवरी को उसके पिता के पास एक नंबर से वीडियो कॉल आई। ये कॉल नग्न खड़ी युवती ने की थी और युवती के साथियों ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो उसके पिता के पास भेजी गई। वीडियो भेजने के बाद एक आरोपी ने उसके पिता के पास कॉल की और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। स्वयं को पुलिस अधिकारी बताने वाले शख्स ने उसके पिता राजकुमार को मामला दर्ज करने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर वो मामला रफा-दफा करवाना चाहता है तो उन्हें रुपये दे दे। रमन ने बताया था कि सामाजिक बदनामी से बचने के लिए उसके पिता ने आरोपियों को 2.46 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद मामले की शिकायत दादरी साइबर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पीएसआई विशाल ने बताया कि पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक आरोपी मुस्तफा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो दूसरे आरोपी तालिम का नाम सामने आया। इसके बाद तालिम की तलाश में पुलिस टीम जुट गई और उसे छोटी मेवली से पुलिस टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed