{"_id":"67d86fc4988b982523016ed8","slug":"sdm-reached-the-fields-to-investigate-the-girdawari-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133473-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गिरदावरी की पड़ताल करने खेतों में पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गिरदावरी की पड़ताल करने खेतों में पहुंचे एसडीएम
Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
गिरदावरी कार्य की जांच करने अचीना गांव में पहुंचे एसडीएम आशीश सांगवान
चरखी दादरी/बौंदकलां। ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान के आकलन के लिए गिरदावरी कार्य चल रहा है। इसके तहत राजस्व विभाग की टीमें गांवों में जाकर फसलों में हुए नुकसान का जायजा ले रही हैं। वहीं, सोमवार को दादरी एसडीएम आशीष सांगवान गिरदावरी कार्य की पड़ताल करने के लिए खेतों में पहुंच गए। उन्होंने किसानों से बातचीत की और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसडीएम आशीष सांगवान तहसील क्षेत्र में चल रहे गिरदावरी कार्य की पड़ताल करने पहुंचे। उन्होंने न केवल कार्य का जायजा लिया, बल्कि, मौके पर मुआयना करते हुए सजरा व टैब में दर्ज जानकारियों का मिलान भी किया। उन्होंने फसलों की गिरदावरी की पड़ताल करते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर स्वयं भी गिरदावरी में दर्ज जानकारी का फील्ड में जाकर मिलान करें।
उन्होंने कहा कि फसलों की गिरदावरी एक महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसी गिरदावरी के अनुसार मंडी में उपज की खरीद होती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को मिलता है।
विज्ञापन
- तीन गांवों में पहुंचे एसडीएम
एसडीएम आशीष सांगवान सोमवार को दादरी तहसील के तीन गांवों में पहुंचे। उन्होंने अचीना के अलावा रानीला और झिंझर आदि गांवों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से बातचीत कर प्रारंभिक आंकलन रिपोर्ट भी जानी। इसके बाद अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।