फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Schools open after one month, student numbers remained low on the first day

एक माह बाद खुले स्कूल, पहले दिन कम रही छात्र संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Schools open after one month, student numbers remained low on the first day
चरखी दादरी। एक माह की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को जिले के करीब 550 सरकारी और निजी स्कूल खुल गए। पहले दिन विद्यालयों में छात्र संख्या काफी कम रही। निजी स्कूलों की अगर बात करें तो 50 फीसदी और राजकीय स्कूलों में 20 फीसदी छात्र ही पहुंचे। कुछ स्कूल ऐसे हैं जहां छात्र संख्या 10 से भी कम रही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से छात्र संख्या बढ़ने की उम्मीद है। छात्र संख्या कम रहने का कारण बच्चों को परिवार के साथ बाहर होना और बारिश का मौसम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दादरी जिले की बात करें तो 365 राजकीय और 175 निजी स्कूल हैं। इनमें 90 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। शुक्रवार को करीब 30 हजार विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। संवाददाता ने शुक्रवार को शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पहुंचकर छात्रों की उपस्थिति जानी तो यहां 950 विद्यार्थियों में से 400 ही उपस्थिति मिले। वहीं, काठमंडी राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं की उपस्थिति की बात करें तो 700 में से 35 छात्राएं ही पहुंचीं। इसी प्रकार प्राइमरी स्कूल में तो छात्र संख्या न के बराबर रही।
विज्ञापन

------
साढ़े 12 बजे हुई छुट्टी
सरकार के निर्देशों के अनुसार स्कूल की कक्षाओं का समय सुबह के आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक का किया गया था। लेकिन मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों की छुट्टी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ही कर दी गई। इसके पीछे का कारण विद्यार्थी संख्या कम रहना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या कम रही है। अगले सप्ताह से छात्र संख्या बढ़ेगी और इसके बाद सुचारु रूप से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
- जलधीर कलकल, डिप्टी डीईओ, शिक्षा विभाग।
निजी स्कूलों में पहले दिन छात्र संख्या करीब 50 फीसदी रही। सोमवार से छात्र संख्या बढ़ जाएगी। कुछ बच्चे रिश्तेदारी में गए हैं तो कुछ खराब मौसम के चलते स्कूल नहीं आए।
- सुरेश सांगवान, जिला प्रधान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed