{"_id":"5fd502ed8ebc3e3b6a747bc3","slug":"sample-of-corona-test-to-be-sent-for-investigation-in-24-hours-appointed-as-control-officer-charkhidadri-news-rtk586110633","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में जांच के लिए भेजा जाएगा कोरोना टेस्ट का सैंपल, कंट्रोल अधिकारी किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में जांच के लिए भेजा जाएगा कोरोना टेस्ट का सैंपल, कंट्रोल अधिकारी किए नियुक्त
विज्ञापन
Sample of corona test to be sent for investigation in 24 hours, appointed as control officer
- फोटो : CharkhiDadri
सैंपल भेजने में देरी करने का मामला पकड़ में आने के बाद कोरोना नोडल अधिकारी ने स्टाफ के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक अब सैंपल लेने के बाद 24 घंटे के अंदर इसे जांच के लिए कोरोना टेस्टिंग लैब में भेजना होगा। अगर 24 घंटे से अधिक समय बीतने पर भी सैंपल नहीं भेजा गया तो अब संबंधित पर गाज गिर सकती है। वहीं, अब आरबीएस और मोबाइल टीमों समेत सीएचसी और पीएचसी के लिए भी सैंपल जमा करवाने का समय निर्धारित कर दिया गया है।
नवनियुक्त कोरोना नोडल अधिकारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पहले सभी सैंपल माइक्रोबायोलॉजिस्ट के जरिये भेजे जाते थे, जिसके चलते वर्कलोड की समस्या बनी रहती है। अब आरबीएस फील्ड टीम के अलावा पीएचसी और सीएचसी समेत जीएच पर कंट्रोल ऑफिसर लगा दिए गए हैं। कंट्रोल ऑफिसर का काम अपने अधिकार क्षेत्र के सैंपलों को समय पर कोरोना टेस्टिंग लैब में भिजवाने का रहेगा। उन्होंने बताया कि अब सभी टीमों को शाम पांच बजे तक सैंपल जमा करवाने होंगे। सभी को निर्देश दिए गए है कि 24 घंटे से ज्यादा कोई सैंपल लैब में नहीं रहेगा। टीम पहले अपने सैंपलों को भिजवाएगी, उसके बाद ही फील्ड में जाएगी।
पीजीआई और बीपीएस रात तीन बजे तक लेते हैं सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार पीजीआई रोहतक कोरोना टेस्टिंग के लिए सैंपल रात तीन बजे तक लेते हैं। पीजीआई प्रतिदिन जिले से 500 सैंपल ले रहा है। वहीं, बीपीएस खानपुर भी रात तीन बजे तक सैंपल लेता है और यहां जिले से करीब 200 सैंपल ही लिए जाते हैं। अन्य जिलों की लैब 24 घंटे सैंपल लेती हैं, लेकिन वर्कलोड के अनुसार ही वहां से सैंपलों की रिपोर्ट मिलती है।
विज्ञापन
सैंपल रिपोर्ट आने में देरी से लोग परेशान
केस-1- शनिवार को कोविड कंट्रोल रूम अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी लेने पहुंचे वार्ड-16 निवासी रमेश ने बताया कि उसने चार दिसंबर को सैंपल दिया था, लेकिन अब तक उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है। उसे एक प्राइवेट जॉब ज्वाइन करनी है लेकिन रिपोर्ट न आने के कारण उसे देरी हो रही है।
केस-2- छोटी बाजारी निवासी अमन ने बताया कि उसने पांच दिसंबर को सैंपल दिया था। उसे दो या तीन दिन में रिपोर्ट आने की बात कही गई थी। गत आठ दिसंबर से वह लगातार अस्पताल के चक्कर काट रहा है लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। अमन ने बताया कि रिपोर्ट कब तक आएगी, इसकी जानकारी भी नहीं दी जा रही।
इस संबंध में हमने गाइडलाइन जारी कर दी है जिसके मुताबिक 24 घंटे से अधिक समय तक कोई सैंपल अस्पताल की लैब में नहीं रखा जाएगा। शाम पांच बजे तक सभी टीमों को अब अपने सैंपल जमा करवाने होंगे ताकि समय से सैंपल भेजे जा सकें।
डॉ. गौरव भारद्वाज, कोरोना नोडल अधिकारी