फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Salesmen absconded with 72 thousand cash and wine bottles

रिश्तेदार के साथ ठेके से 72 हजार की नगदी और शराब की बोतलें लेकर सेल्समैन फरार

Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Salesmen absconded with 72 thousand cash and wine bottles
खेड़ी बत्तर क्रशर जोन स्थित शराब ठेका का सेल्समैन अपने रिश्तेदार के साथ नकदी और शराब की बोतलें लेकर फरार हो गया। शराब ठेकेदार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी बूरा निवासी नवीन ने बताया कि उसने खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में शराब का ठेका लिया हुआ है। पांच माह पहले उसने उत्तर-प्रदेश के फरूखाबाद निवासी धुरू कुमार को सेल्समैन रखा था। गत 29 अक्तूबर की रात करीब दस बजे जब वह शराब ठेका पर पहुंचा तो वहां सेल्समैन के अलावा ईटा के गांव नगता निवासी उसका रिश्तेदार सुशील भी मौजूद था।
विज्ञापन

शिकायकर्ता ने बताया कि 30 अक्तूबर की सुबह जब वह कैश लेने खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में पहुंचा तो ठेका खुला मिला। काफी इंतजार के बाद भी उसे सेल्समैन नजर नहीं आया और उसने सेल्समैन को फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ आया। नवीन ने बताया कि जब उसने सेल रजिस्टर की जांच की तो गल्ले से 72 हजार का नकदी और शराब की बोतलें चोरी मिलीं। नवीन की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 381 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed