{"_id":"5fd7a8b58ebc3e3eb808b910","slug":"salesman-looted-32-thousand-rupees-from-his-flock-after-firing-a-pistol-charkhidadri-news-rtk586372049","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर गल्ले से 32 हजार निकाल ले गया स्विफ्ट डिजायर सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर गल्ले से 32 हजार निकाल ले गया स्विफ्ट डिजायर सवार बदमाश
विज्ञापन
कलियाणा मोड़ स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर कार सवार बदमाश गल्ले से 32 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। वारदात रविवार रात करीब नौ बजे की है। बदमाश ने बियर लेने के बहाने ठेके में प्रवेश किया और इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। तीन दिन के अंदर में इस तरह लूट करने की यह दूसरी वारदात है। सिटी थाना पुलिस ने समसपुर निवासी सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले के अनुसार समसपुर निवासी रोहित कलियाणा मोड़ स्थित शराब ठेका पर सेल्समैन है। रविवार रात करीब नौ बजे वह ठेके पर मौजूद था। पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि इसी दौरान एक कार ठेके के बाहर आकर रुकी। उसमें से एक युवक उतरकर उसके पास आया और बियर मांगी। रोहित ने बताया कि उक्त युवक ने मुंह पर मास्क लगाए हुआ था। वह उसे देने के लिए बियर निकालने लगा और इसी दौरान उक्त युवक अंदर घुस गया। उसने अंदर आते ही उस पर पिस्तौल तान दी।
रोहित ने बताया कि बदमाश ने उसे ठेका का नकदी देने की बात कही और पिस्तौल ताने-ताने ही वह गल्ले की ओर बढ़ा। बदमाश ने गल्ले में रखी 32 हजार रुपये निकाल लिए और किसी को वारदात की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद ठेकेदार भी मौके पर पहुंचा। देर रात ही सिटी थाना पुलिस और सीआईए टीम भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
कनीना रोड शराब ठेके से भी लूटे थे 32 हजार
गत 11 दिसंबर की रात करीब नौ बजे कनीना रोड पर रामनगर नहर के समीप स्थित शराब ठेके को भी बदमाशों ने अपना निशाना बनाया था। बाइक सवार तीन बदमाश सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 32 हजार की नकदी और शराब व बियर की बोतलें लूट ले गए थे। इस संबंध में झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और आरोपी अब तक फरार है।
सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत धारा 392, 394 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
प्रेम सिंह, एसआई, सिटी थाना