फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sabir was died by head injury

Charkhi Dadri News: साबिर मलिक के पांच अंगों पर चोट, सिर की चोट बनी मौत का कारण

Tue, 03 Sep 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
sabir was died by head injury
संरक्षित पशु का मांस खाने पर श्रमिक की हत्या के मामले में पांचों आरोपियों को भेजा गया जेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चोटों का खुलासा
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर एक एंबुलेंस, पांच डंडे और एक बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पश्चिम बंगाल के रहने वाले साबिर मलिक हत्याकांड मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से पांचों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं, साबिर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस के पास आ चुकी है। इसमें शरीर के पांच अंगों पर चोट की बात सामने आई है। मौत का कारण सिर में लगी चोट है।
हत्याकांड के आठ आरोपियों को पुलिस अब तक काबू कर चुकी है। दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस बाल सुधार गृह जबकि एक अन्य आरोपी को जेल भेज चुकी है। वहीं, हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के और एक आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने सोमवार को पांचों आरोपियों अभिषेक उर्फ शाका, रविंद्र उर्फ कालिया, मोहित, मोहित बिरही व साहिल उर्फ पप्पी को सोमवार को दोबारा न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर पांचों आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों की मानें तो रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक एंबुलेंस, एक बाइक और पांच डंडे बरामद किए। दोनों वाहन और डंडे हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए थे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात करें तो इसमें साबिर मलिक के पांच अंगों पर चोटें मिली हैं। उसके सिर, गर्दन, कूल्हों, पैर व आंख के पास डंडों से वार किए गए थे। सिर में लगी चोट के कारण साबिर की मौत हुई।

यह है पूरा मामला
27 अगस्त को हंसावास खुर्द में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियों में हंगामा हुआ था। वहां पहुंचे युवाओं का आरोप था कि प्रवासी परिवार संरक्षित पशु का मांस खाते हैं। इस आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। उसके कुछ देर बाद कुछ युवकों ने साबिर मलिक को कबाड़ बेचने के बहाने बुलाया और उसकी डंडों से पिटाई की। कुछ घंटे बाद ही साबिर मलिक का शव भांडवा गांव के पास से बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


एसपी बोलीं : अभी और गिरफ्तारी होनी बाकी, बाद में करेंगे खुलासा
साबिर मलिक हत्याकांड के तूल पकड़ने पर सोमवार को चरखी दादरी एसपी पूजा वशिष्ठ ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि पहले दिन से ही इस मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अभी और गिरफ्तारी भी होनी है। इसका हवाला देकर उन्होंने इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी साझा करने से इन्कार कर दिया। एसपी ने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।

फोटो 01
रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने ले जाती बाढड़ा थाना पुलिस। संवाद
फोटो 02
साबिर मलिक हत्याकांड के संबंध में पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखतीं एसपी पूजा वशिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed