फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rubbish lifted on 4th day

Charkhi Dadri News: चौथे दिन हुआ कचरे का उठान

Wed, 21 Aug 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
rubbish lifted on 4th day
शहर के बस स्टैंड रोड से कचरा उठान करते एजेंसी कर्मचारी। संवाद
गहमागहमी के बाद काम पर लौटे एजेंसी के कर्मचारी
विज्ञापन

सुबह एजेंसी प्रतिनिधि और कर्मचारियों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं, 10 सितंबर से पहले खातों में वेतन डालने का दिया आश्वासन
नए कर्मचारी भर्ती करने की बात पर भड़के पुराने कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कचरा उठान का कार्य करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों ने प्रतिनिधि के साथ वार्ता होने के बाद मंगलवार सुबह अपनी हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि, काम पर लौटने से पहले कर्मचारियों और एजेंसी प्रतिनिधि के बीच गहमागहमी हुई, लेकिन, अंत में वार्ता सिरे चढ़ गई। इसके बाद शहर के घरों और कचरा संग्रहण केंद्रों से चौथे दिन कचरे का उठान हुआ।
बता दें कि शहर में सफाई कार्य नगर परिषद के कर्मचारी करते हैं। घरों और कचरा संग्रहण केंद्रों से कूड़े का उठान एजेंसी की ओर से करवाया जाता है। दो माह से वेतन न मिलने पर एजेंसी के कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर चले गए थे। रविवार व सोमवार को अवकाश के चलते उन्होंने काम नहीं किया। मंगलवार सुबह एजेंसी के चालक और कचरा उठान कार्य के सहायक एमआरएफ सेंटर पर पहुंचे और आगामी फैसला लेने के लिए उन्होंने मंथन किया।
विज्ञापन

उसी दौरान एजेंसी प्रतिनिधि भी एमआरएफ सेंटर पहुंच गया। वेतन और हड़ताल को लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी हुई। एजेंसी प्रतिनिधि ने पुराने चालकों को हटाकर नए चालक भर्ती करने की बात कही। इससे कर्मचारी खफा हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं भी हुई। वहीं, मौके पर मौजूद पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी ने एजेंसी के प्रतिनिधि को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने की बात कही। इस पर प्रतिनिधि की ओर से 10 सितंबर से पहले भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया और काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहले दिन हुआ 35 टन कचरे का उठान
चार दिन कचरा उठान न होने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। मंगलवार को काम पर लौटे एजेंसी के कर्मचारियों ने करीब 35 टन कचरे का उठान किया। हालांकि, इस प्रयास के बावजूद भी सभी जगहों से कचरा नहीं उठ पाया। एजेंसी प्रतिनिधि का तर्क है कि बुधवार तक शहर से सारा कचरा उठा लिया जाएगा।
- 35 कर्मचारी करते हैं कचरा उठान कार्य
शहर से कचरा उठान कार्य करने वाली एजेंसी ने इस कार्य के लिए 35 कर्मचारी लगाए हुए हैं। इनमें ऑटो टीपर चालक, ट्रैक्टर चालक, जेसीबी व लोडर चालक शामिल हैं। इनके अलावा कचरा उठान के लिए सहायक भी वाहनों पर तैनात किए गए हैं।

वर्सन :
सभी कर्मचारियों ने आपसी सहमति के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। मंगलवार को शहर से कचरे का उठान किया। बुधवार तक शहर से पूरे कचरे का उठान कर लिया जाएगा। इसके बाद कचरा संबंधी कोई समस्या नहीं रहेगी।
-योगेश कुमार, एजेंसी प्रतिनिधि
फोटो: 22
एमआरएफ सेंटर में हड़ताली कर्मचारियों से बात करते एजेंसी प्रतिनिधि। संवाद
फोटो: 23
हड़ताल समाप्त होने के बाद एमआरएफ सेंटर से बाहर निकलते ऑटो टीपर। संवाद
फोटो: 24
शहर के बस स्टैंड रोड से कचरा उठान करते एजेंसी कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed