फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Road made of 18 lakhs broken in five months

पांच माह में टूटी 18 लाख से बनी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Road made of 18 lakhs broken in five months
हीरा चौक से गोशला की ओर जाने वाले रोड में बना गड्ढा। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हीरा चौके से पुरानी गोशाला चौक तक जाने वाली नवनिर्मित सड़क पांच माह में ही टूटने लगी है। सड़क पर तीन जगह गहरे गड्ढे बने हैं, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते लोगों के रोष है। वहीं नप अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन लीकेज होने के चलते यह सड़क टूटी है और इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

हीरा चौक से पुरानी गोशाला चौक तक जाने वाली सड़क का निर्माण अप्रैल में पूरा हुआ था। इसके निर्माण पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए गए थे। निर्माण के पांच महीने बाद ही यह सड़क टूटने लगी है। सड़के पर तीन जगह गहरे गड्ढे बने है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही रात के समय इन गड्ढों से हादसे का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय निवासी रमेश, दीपक, मनोज, श्याम, राजकुमार, महेंद्र, सोहन, रामपाल, राजीव, दिनेश, बिल्लू, रोहताश, रामजीवन और विकास ने कहा कि पिछले कई सालों से सड़क जर्जर थी और कई दफा गुहार लगाने के बाद नप ने सड़क बनवाई थी, लेकिन निर्माण के चार माह बाद ही सड़क टूटनी शुरू हो गई थी। इसके बाद भी नप अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते नगर परिषद ने सुध नहीं ली तो सड़क का और नुकसान पहुंचेगा। नप अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से मौका देखकर समस्या का समाधान करवाना चाहिए। लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि नप अधिकारियों का कहना है कि मानकों के अनुरूप ही सड़क का निर्माण करवाया गया है। इस सड़क पर सीवर लाइन लीकेज है और इसके चलते ही सड़क का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सीवर लाइन लीकेज के कारण सड़क टूटी
गोशाला रोड पर सीवर लाइन लीकेज के कारण सड़क टूटी है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया गया है। उन्होंने लाइन ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। सीवर लाइन लीकेज का समाधान होते ही सड़क को हम ठीक करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौहार्द, जेेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed