फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rising coal tar prices affect road construction, contractors stage protest

Charkhi Dadri News: तारकोल की कीमतों में उछाल से सड़क निर्माण कार्य प्रभावित, ठेकेदारों ने दिया धरना

Tue, 02 Jun 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rising coal tar prices affect road construction, contractors stage protest
धरने पर बैठे ठेकेदार।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। तारकोल की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी और सरकार की गाइडलाइन के विरोध में सोमवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर ठेकेदारों ने धरना दिया। इस दौरान ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ठेकेदारों का कहना था कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तारकोल का भाव पहले करीब 46 रुपये प्रति किलोग्राम था जो अब बढ़कर 96 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ईरान-अमेरिका तनाव के कारण कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे निर्माण कार्यों की लागत दोगुनी हो गई है। ऐसे में पुराने रेट पर लिए गए ठेकों को पूरा करना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने बताया कि पहले वे टैंकर के माध्यम से तारकोल खरीदकर सड़क निर्माण का कार्य करते थे लेकिन अब सरकार की ओर से ड्रम में सामग्री खरीदने की गाइडलाइन लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत ड्रम से तारकोल निकालने और उपयोग करने के लिए अलग से प्लांट स्थापित करना पड़ेगा जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उनका कहना है कि सरकार की गाइडलाइन और जमीनी परिस्थितियों के बीच तालमेल न होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई कीमतों और नई गाइडलाइन के चलते जिले की करीब 25 सड़कों का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इनमें दादरी-कलियाणा रोड, झोझू-चिड़िया रोड, दादरी-रोहतक रोड सहित कई प्रमुख सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।
धरने में राज्य प्रधान जयभगवान, शशि शर्मा, संदीप यादव, राजेश कुमार, जयदीप, जयकिशन शर्मा, अजीत घसौला समेत करीब 25 ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed