फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ring road is fluttering in files only, people are worried

Charkhi Dadri News: फाइलों में ही फड़फड़ा रही रिंग रोड, लोग परेशान

Sat, 07 Dec 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ring road is fluttering in files only, people are worried
बाढड़ा। भाजपा की पहली पारी में उपमंडल बना बाढड़ा पिछले आठ से जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा-जजपा सरकार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने साढ़े तीन किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनवाने की घोषणा की थी। परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर भी तैयार करा दिया गया था लेकिन गठबंधन टूटते ही परियोजना अधिकारियों के एजेंडे से बाहर हो गई। दुष्यंत के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के डीपीआर को अधिकारी अब तक मंजूर नहीं करा सके हैं जबकि ट्रैफिक के बढ़ते दबाव की वजह से जाम की समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

बाढड़ा में जाम की समस्या खत्म करने के लिए इस बाईपास का निर्माण बेहद जरूरी है। उपमंडलवासी लंबे समय से इसकी मांग भी उठा रहे हैं। जनता की मांग पर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोक निर्माण विभाग की मार्फत प्रोजेक्ट तैयार कराई थी। इसके बाद योजना को सरकार से प्रशासनिक स्वीकृति दिलाकर डीपीआर भी तैयार करा ली गई थी, लेकिन तेजी से चल रही परियोजना पर सरकार बदलते ही ब्रेक लग गया। करीब 10 माह बीतने के बाद भी अधिकारियों को मुख्यालय से डीपीआर को लेकर आगामी दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


- कस्बे के इन मार्गों पर लगा रहता है जाम
बाईपास की कमी से बाढड़ा कस्बे में बाढड़ा-जुई रोड, बाढड़ा-कादमा रोड, बाढड़ा से दादरी-लोहारू रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चौड़ी नहीं सड़कें, अतिक्रमण भी ज्यादा
दादरी और लोहारू रोड को छोड़कर जुई व कादमा, झोझू रोड ज्यादा चौड़े नहीं हैं। वहीं, चारों मुख्यमार्ग इस समय अतिक्रमण की चपेट में हैं। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। आलम यह है कि दो वाहन एक साथ सड़क से नहीं गुजर पा रहे और जाम लग रहा है। जनता की मांग पर प्रस्ताव बाईपास निर्माण का प्रस्ताव दो बार मुख्यालय भेजा गया है। अब तक यह परवान नहीं चढ़ पाया है।

व्यापारी बोले: वाहनों की संख्या बढ़ने से लग रहा जाम, रिंग रोड बनाए सरकार
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल, पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंटी, जगत सिंह, जयबीर, प्रदीप, सतबीर, महेश, नरेंद्र जांगड़ा ने बताया कि कस्बे में आबादी बढ़ने से सड़कों पर वाहनों का आवागमन बढ़ा है। इससे जाम लग रहा है। बार-बार सरकार से बाईपास निर्माण की अपील कर रहे हैं लेकिन केवल कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। जाम से व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

- बाईपास निर्माण से ये होंगे फायदे
बाईपास निर्माण की मांग पूरी हो जाए तो कस्बे से गुजरने वाले दिल्ली, पिलानी व हिसार, नारनौल, रेवाड़ी को जाने वाले लंबी दूरी के वाहनों को कस्बे में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। बाईपास न होने से बाजार के विकास पर भी ग्रहण लगा हुआ है। इसके विस्तार में रुकावट बना हुआ है। पिछले वर्ष सांसद धर्मबीर सिंह ने भी सीएम को पत्र भेजकर बाईपास निर्माण की मांग की थी।


तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बाढड़ा में रिंग रोड निर्माण की घोषणा की थी। फरवरी 2024 में परियोजना को स्वीकृति दिलाकर डीपीआर तैयार कराई गई। इसके बाद गठबंधन टूट गया और भाजपा ने इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। यह परियोजना बाढड़ा के विकास में अहम साबित होगी। नैना चौटाला, पूर्व विधायक, बाढड़ा


यह परियोजना पहले तैयार की गई थी, लेकिन अभी स्वीकृति संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई हैं। अधिकारियों से इसकी जानकारी लूंगा।
धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र

जनता की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
कस्बे में रोजाना लग रहे जाम से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढड़ा में रिंग रोड की सख्त जरूरत है। इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। - संदीप उर्फ सिंटी, पूर्व प्रधान, व्यापार मंडल, बाढड़ा।



बाढड़ा में बाईपास न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां जाम लगना आम बात है। रिंग रोड निर्माण की योजना को ठंडे बस्ते से निकालकर पूरा किया जाना चाहिए। - हरपाल भांडवा, जिला प्रधान, भाकियू।


हिसार, नारनौल, पिलानी, राजस्थान जाने के लिए वाहनों को कस्बे से होकर गुजरना पड़ता है। इससे यातायात का दबाव ज्यादा रहता है। रिंग रोड बनने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी। - सुंदरपाल, प्रधान, बाढड़ा व्यापार मंडल।


कस्बे में बाईपास की कमी लंबे समय से खल रही है। संबंधित विभाग के माध्यम से प्रस्ताव तैयार होने के बाद भी मामला लंबे समय से ठंडे बस्ते में है। बाईपास का निर्माण जल्द कराया जाना चाहिए। - राकेश, पूर्व सरपंच, बाढड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed